फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भगवंत मान ने किया कारगिल शहीदों को याद, शहादत पर सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का एलान

Tue, 26 Jul 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। 
 
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कारगिल जंग में बहादुर योद्धाओं का महान बलिदान नौजवानों में देश भक्ति के जज्बे से सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित जंगी यादगार में कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित समागम के दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सशस्त्र सेनाओं के असाधारण शौर्य का प्रतीक है, क्योंकि इस जंग के दौरान हमारे जवानों ने बलिदान, शूरवीरता और बहादुरी की बेमिसाल गाथा पेश की। 

विज्ञापन


भारतीय फौज ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद जुलाई 1999 में कारगिल, द्रास और बटालिक के इलाकों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बोगनविलिया गार्डन में स्थित जंगी यादगार पर फूल-माला भेंट की और कारगिल जंग के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पंजाब के बहादुर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान के सम्मान के तौर पर राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त करने वाले सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया। राज्य सरकार का यह प्रयास हमारे सैनिकों की तरफ से की जा रही देश सेवा के प्रति विनम्र सी कोशिश है।
विज्ञापन


इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स और माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट मोहाली की महिला कैडेटों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सेनाओं में शामिल होने के लिए उत्साहित किया। भगवंत मान ने कहा कि वह बाकी नौजवानों के अंदर भी देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जज्बा पैदा करने के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें