फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 यूनिट मुफ्त बिजली का फार्मूला तय: केजरीवाल से मुलाकात के बाद सीएम मान बोले- जल्द देंगे पंजाब वालों को अच्छी खबर

Tue, 12 Apr 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में जल्दी ही 'केजरीवाल की पहली गारंटी' 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान हो सकता है। पंजाब में 300 यूनिट फ्री करने के लिए मिशन मोड पर पूरी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार दोपहर बाद ढाई घंटे की मुलाकात कर मान ने इस मसले पर चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि दोनों नेताओं ने मुफ्त बिजली का फार्मूला तय कर लिया है। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया...‘हमारे नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बहुत अच्छी मीटिंग हुई।’ इशारे में इरादा जाहिर करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वह बहुत जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर देंगे। वहीं, केजरीवाल ने ट्वीट किया...‘हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे। लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। नेताओं और दलों की गंदी और भ्रष्ट राजनीति से तंग आ चुके हैं। हमें लोगों के लिए दिन-रात काम करना है।’

उधर, सूत्रों का कहना है कि इस मसले पर केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, ऊर्जा सचिव दिलीप कुमार और पीएसपीसीएल चेयरमैन बलदेव सिंह सरन के साथ दिल्ली में बैठक की थी। केजरीवाल ने विस्तार से इसकी तैयारियों के बाद अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वह मिशन मोड में इस पर काम रहे हैं। जल्द ही विस्तृत खाका तैयार हो जाएगा। 

Koo App

आज माननीय राष्ट्रपति जी और उपराष्ट्रपति जी से मिलने दिल्ली जा रहा हूं।

 

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 12 Apr 2022

विज्ञापन

1300 करोड़ का हर माह पड़ेगा भार
सरकार के द्वारा 73.39 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जानी है। सभी को मुफ्त बिजली देने की लागत करीब 1,300 करोड़ रुपये प्रति माह आंकी गई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पहले से ही वित्तीय दबाव झेल रहा है। इस बीच, पंजाब की बिजली की स्थिति भी गंभीर बन रही है। इसके पीछे की वजह यह है कि राज्य की चार थर्मल इकाइयां बंद चल रही हैं, जिससे 1,410 मेगावाट का नुकसान हो रहा। कोयले की कमी के कारण जीवीके थर्मल प्लांट की दो इकाइयां बंद हैं। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ढाई घंटे बैठक कर योजना को मूर्तरूप देने का फार्मूला तय किया।

हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे। लोग बहुत परेशान और दुखी हैं। हमें लोगों के लिए दिन रात काम करना है। अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

हमारे लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। बहुत जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर दूंगा।  भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
विज्ञापन

विपक्ष ने साधा निशाना
दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर मौजूदगी में पंजाब के अधिकारियों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक पर विपक्ष हमलावर हो गया है। मुख्यमंत्री मान और आप संयोजक केजरीवाल सूबे के विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, पीएलसी और शिअद सहित अन्य दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को रबर का स्टांप बताया है। नेताओं का कहना है कि बदलाव शुरू हो गया है।

बिजली के मुद्दे को लेकर दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की आधिकारिक बैठक हुई। इसमें न तो मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे और न ही सूबे के ऊर्जा मंत्री। क्या पंजाब की सरकार कठपुतली है, यह दिल्ली से चल रही है। अमरिंदर राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस

चलने दो आंधियां हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं। दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक संघीय ढांचे का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री मान और आप के संयोजक को इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस

जिस बुरी बात का डर था वही हुआ। केजरीवाल ने संभावनाओं से पहले ही पंजाब पर कब्जा कर लिया। यह पहले से ही कहा जा रहा है कि मान एक रबर स्टैंप हैं। दिल्ली में हुई बैठक ने इसे सही साबित कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब को दिल्ली में आप पार्टी की सरकार द्वारा रिमोट से न चलाया जाए। हाल का दिल्ली में हुआ घटनाक्रम सूबे के लिए बेहद खतरनाक है। लोगों के मन की आशंका अब सच साबित होने लगी है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें