फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए सीएम भगवंत मान, 2020 में सीएम आवास घेरने के मामले में मिली जमानत

Sat, 06 Aug 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

10 जनवरी 2020 को आम आदमी पार्टी ने बिजली के मुद्दे पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव किया था। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो आप नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हुए सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान दंगा भड़काने और पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने के आरोप में चल रहे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। इस दौरान हरपाल सिंह चीमा, सरबजीत कौर, नरेंद्र शेरगिल भी मौजूद रहे। सात सुनवाई के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत पर चल रहे आम आदमी पार्टी के इन नेताओं को जमानत दे दी।

विज्ञापन


सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के पास 10 जनवरी 2020 को आम आदमी पार्टी ने बिजली के मुद्दे पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया था। इस दौरान सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ इनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने आप नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। भगवंत मान समेत अन्यों पर पुलिस ने दंगा करने, हमला करने, पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी आदेशों के उल्लंघन करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में लगभग 800 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी यह केस दर्ज हुआ था। 

पिछले वर्ष दायर हुई थी चार्जशीट

इस मामले में पिछले साल सितंबर में पुलिस ने अदालत में पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई आप नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पत्थर भी मारे थे, जिसमें पुलिस के करीब छह कर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें