फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा के आप में शामिल होना पार्टी के लिए मुद्दा नहीं: बादल

Fri, 25 Dec 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी,मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार किसी भी समय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को लंबी (मुक्तसर) हलके के गांव भाईका केरा में संगत दर्शन दौरान पत्रकारों के  साथ बातचीत में कही। वह दूसरे दिन भी हलके के गांवों में संगत दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के पार्टी छोड़ आम आदमी में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। खैरा को भुत्थल से ही चुनाव लड़ना था।

वह चाहे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें या आप की ओर से, इससे गठबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ने वाला। कांग्रेस की ओर सूबा सरकार पर गैर लोकतांत्रिक फैसले लेने के लगाए जा रहे आरोपों को मुख्यमंत्री बेबुनियाद व निराधार बताया। उन्होंने कहा विपक्ष के पास सरकार के विरोध का कोई मुख्य एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अमन-कानून कायम रखने को दृढ़ संकल्पित है। अबोहर कांड मामले में भी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दोषियों को काबू किया जा रहा है। सरकार ऐसे मामलों को सख्ती से निपटाती है। किसी को अमन-कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें