फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खुदकुशी पर सीएम बादल ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 May 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के सीएम बादल संगत दर्शन में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों की खुदकुशी के मामले में दिया बड़ा बयान। दरअसल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के कारण यहां खेती का कम लाभदायक होते जाना है। वहीं इसके पीछे किसानों की पारिवारिक समस्याएं भी हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपका क्या कहना है कि किसान अपनी पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं, तो उस पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नवांशहर में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


नवांशहर में संगत दर्शन के दौरान उन्होंने 30 गांवों को करीब 3 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि जारी की। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश में जगह जगह लगाए जा रहे सी-वोटर सर्वे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव होने में अभी काफी समय है और इस तरह के सर्वे से कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के सर्वे वह लोग जितने चाहे, करवा लें।

कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के आगे पेश होकर माफी मांगने के सवाल पर सीएम बादल ने कहा कि इस बारे में वे कुछ नहीं बोल सकते। इस मामले में जो भी फैसला करना है वह श्री अकाल तख्त साहिब को ही करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हितों की अगर किसी पार्टी ने बात की है, तो वह सिर्फ अकाली दल है। किसानों को मुफ्त बिजली देना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने प्रदेश में विकास के कई प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद, जिला प्रधान बाबा राम सिंह दुधाला, शाम सुंदर जाडला मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें