पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है। वे पिछले काफी दिन से यहां दाखिल थे। अब उनकी सेहत पहले से ठीक है। उन्हें घर भेज दिया गया है।
सीएम प्रकाश बादल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। चेस्ट इंफेक्शन के चलते कुछ दिन पहले बादल को पीजीआई दाखिल करवाया गया था। तब से वह अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार सुबह डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छुट्टी दे दी।