फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरियाणा सरकार एसजीपीसी को नहीं बांट सकती'

Thu, 03 Jul 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए नई कमेटी बनाने की कांग्रेस सरकार की कोशिश गैर संवैधानिक है। हुड्डा सरकार की सिखों को बांटने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन


यह बात सेक्टर-68 स्थित वन भवन में राजपूत कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन कैप्टन आरएस पठानिया के ताजपोशी समारोह के बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारों से कही।

सीएम बादल ने कहा कि कांग्रेस की हरियाणा सरकार यह क दम निराशा के आलम में उठा रही है। जो कि सत्ता से बाहर होने की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह चुनावी स्टंट हरियाणा में सिखों को बांट नहीं सकता है। क्योंकि राज्य में गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए अगल कमेटी की मांग समय-समय पर रद्द की गई है।
विज्ञापन

संसद को कमेटी का फैसला लेने का अधिकार

बादल ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संसद के एक कानून के माध्यम से अस्तित्व में आई थी। ऐसे में संसद को ही इस मामले में फैसला लेने का अधिकार है। इसलिए हरियाणा सरकार एसजीपीपी को बांटने में पूरी तरह अयोग्य है।

बादल ने कहा कि दुख की बात है कि हरियाणा सरकार इस मुद्दे को फिर उठा रही है। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने यूपीए की सरकार के समय पीछे कर दिया था।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने भी उठा चुके हैं। इस मौके पर कनार्टक के पूर्व राज्यपाल भानु प्रताप सिंह समेत कई हस्तियां हाजिर थीं।
विज्ञापन

इराक में फंसे युवाओं के परिवार से मिलेंगे सीएम

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इराक में फंसे पंजाबियों को सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। साथ ही मुसीबत की इस घड़ी में फंसे नौजवानों के परिवारों को निजी तौर पर मिलेंगे। साथ ही उन्हें पूरी सहायता एवं सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही ऐसे परिवारों को 20 हजार रुपये प्रति महीना देने का ऐलान कर चुकी है।

मोगा गोलीबारी के लिए कमेटी गठित
बादल ने कहा कि मोगा में हुई गोलीबारी की जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम मामले की तह तक जाएगी। साथ ही मामले में कानून अपना काम करेगा।

लोकसभा चुनावों में किए वायदे पूर होंगे
बादल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में किए किए सारे वायदे पूरे करने के लिए एनडीए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गतिशील अगुवाई में देश अपनी खोई हुई शान दोबारा प्राप्त कर लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें