फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने की बड़ी घोषणा: जालंधर में बनेगा संत कबीर भवन, जीएनडीयू में स्थापित होगी चेयर

Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के जालंधर में 10 करोड़ रुपये की लागत से संत कबीर भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं अमृतसर स्थित जीएनडीयू में चेयर स्थापित की जाएगी। इसकी घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में 10 करोड़ रुपये की लागत से संत कबीर भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं अमृतसर स्थित जीएनडीयू में चेयर स्थापित की जाएगी। इसकी घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर में भगत कबीर चेयर स्थापित करने और जालंधर में भगत कबीर भवन के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया है। भगत कबीर जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने एलान किया कि उनकी सरकार कर्ज राहत स्कीम के अंतर्गत भूमि रहित खेत कामगारों को जल्द 560 करोड़ रुपये की राहत मुहैया करवाएगी।

15वीं सदी के महान कवि और संत कबीर को श्रद्धा और सत्कार भेंट करने के लिए पंजाब के लोगों के साथ वर्चुअल तौर पर शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर जी की याद में स्थापित की जाने वाली चेयर द्वारा महान कवि के जीवन और दर्शन बारे खोज की जाएगी। 
विज्ञापन


कबीर भवन 0.77 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जिसमें से 13000 स्क्वेयर फुट कवर्ड एरिया में 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला कम्युनिटी हॉल होगा। 10 करोड़ रुपये में से 3 करोड़ भवन के निर्माण पर जबकि 7 करोड़ जमीन की खरीद पर खर्च किए जाएंगे।

जालंधर में हुए राज्यस्तरीय समारोह में चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से कबीर जी की शिक्षाओं को सही मायनों में अपनाने का आह्वान किया, ताकि जाति, रंग, पंथ और धर्म के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर समानतावादी समाज का निर्माण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कबीर के जीवन और शिक्षाओं के बारे में अपने विचार साझा करते हुए भगत की वाणी में प्यार, शांति और सद्भावना के शाश्वत संदेश का जिक्र किया, जो पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें