स्वास्थ्य विभाग में 775 पद सृजित
मंत्रिमंडल ने 28 स्वास्थ्य संस्थाओं अपग्रेड करके वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित 775 पद सृजन करने की मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरिंडा में नया ट्रॉमा सेंटर खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस दौरान मंत्रिमंडल ने इन स्वास्थ्य संस्थाओं को अपग्रेड करने के कारण विभाग के नियमों के अनुसार 50 पदों को खत्म करने की मंजूरी दी।
अस्थाना की लीक रिपोर्ट की होगी जांच
अस्थाना की लीक रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पूरे मामले की सरकार निष्पक्षता से जांच करवाएगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए एक एफआईआर दर्ज कर लीक करने वाले का पता किया जा सके। नशे को लेकर उन्होंने कहा कि नशे के धंधे में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चन्नी ने कहा कि जो लोग इस कार्य में संलिप्त थे, वही लोक अब कोर्ट का सहारा ले रहे हैं।
ये भी हुए फैसले
- केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के लिए 513 पद सृजन करने और भरने की मंजूरी
- पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता ‘डी’ (फील्ड कर्मी) सेवा नियम-2021 बनाने को हरी झंडी
- सहायक (तकनीकी) के 100 प्रतिशत पद अब सीधी भर्ती से भरे जाएंगे
- पंजाब फूड ग्रेन लेबर एंड कारटेज-2022 और पंजाब फूड ग्रेन ट्रांसपोटेशन-2022 की नीतियों की मंजूरी
- कोविड-19 के दौरान धार्मिक संस्थाओं के वाहनों और बसों को मोटर वाहन टैक्स से छूट
- बठिंडा में अधिगृहीत 29 एकड़ भूमि पर जहां है जैसा है आवासीय भूखंड होंगे आवंटित