फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेट का फैसला, भिवानीगढ़, ये तहसील बनीं नई सब डिवीजन

Tue, 06 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Cabinate - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को पटियाला जिले की सब तहसील दूधन साधां, संगरूर जिले की भिवानीगढ़ और गुरदासपुर जिले की कलानौर सब तहसीलों का दर्जा बढ़ाकर सब डिवीजन (उपमंडल) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दूसरे विश्व युद्ध के वार हीरोज/पूर्व सैनिकों/वार विडोज को दी जा रही 2000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति माह देने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया।

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 750 पदों के सृजन को मंजूरी देने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को पीसीएस परीक्षा में बैठने के लिए अब चार अवसर दिए जाएंगे। सिख राजपूत समुदाय को अब पिछड़ी श्रेणी का दर्जा होगा। मंत्रिमंडल ने स्थानीय संस्थाओं में कार्यरत 1214 सीवरमैन को नियमित करने के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी राहत

सीएम बादल
इसके साथ ही, कोऑपरेटिव सोसाइटियों के सदस्यों को नजूल जमीन का अब मालिकाना हक भी मिल सकेगा। सरकार ने राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट या भवन नियमित कराने के लिए एनआरआई, प्रदेश से बाहर बसे लोगों को एक और मौका दिया है।

 वे निर्धारित शुल्क अदा करके अनधिकृत प्लाट व भवन को नियमित करा सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) श्राइन बोर्ड एक्ट ऑर्डिनेंस-2016 को भी मंजूरी दे दी है। 

लोगों को मिलेगी राहत 
बैठक के बाद सरकार की ओर से बताया गया कि भिवानीगढ़, कलानौर और दूधन साधां के लोगों को अब तक अपने सरकारी कामों के लिए पटियाला, संगरूर व गुरदासपुर स्थित तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे।

इन उप तहसीलों को अब सब डिवीजन का दर्जा मिल जाने के बाद इन क्षेत्रों को लोगों को काफी राहत मिलेगी। मंत्रिमंडल ने इन सब डिवीजनों में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति को भी मंजूरी दे गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें