फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में चार विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान, 7.76 लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

Sun, 20 Oct 2019 01:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पंजाब के चार विधानसभा हलकों- दाखा, मुकेरियां, फगवाड़ा और जलालाबाद में शनिवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इन चारों हलकों में सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने चारों हलकों में बाहरी नेताओं और पार्टी वर्करों को तुरंत क्षेत्र से बाहर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और जिला पुलिस प्रमुखों से भी यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मतदान के दिन किसी भी हलके में कोई बाहरी नेता या कार्यकर्ता मौजूद न हों।

चारों विधानसभा हलकों में कुल 7,76,007 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3,67,849 महिला वोटर भी हैं। चारों विधानसभा हलकों में 920 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से फगवाड़ा में 220, मुकेरियां 241, दाखा 220 और जलालाबाद में 239 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


चारों हलकों के लिए राष्ट्रीय, प्रादेशिक और निर्दलीय समेत कुल 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें फगवाड़ा में 9, मुकेरियां में 6, दाखा में 11 और जलालाबाद में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें