फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः मोगा में बारातियों की बोलेरो बस से टकराई, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 20 Oct 2019 12:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना बधनी कलां के अधीन पड़ते इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच कर रहे थाना बधनी कलां के एएसआई सज्जन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जसप्रीत सिंह निवासी ताजोके (बरनाला) की मोगा के प्राइम फार्म में शादी थी।

विज्ञापन


शादी समारोह के बाद देर शाम को बारात लौट रही थी। इस दौरान बारात में शामिल बोलेरो गांव बौडे के पास मालवा कंपनी की बस से टकरा गई। एएसआई के अनुसार मालवा बस गलत साइड से बरनाला की ओर से आ रही थी। इसकी गलती के कारण दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बोलेरो कार में बैठे सात लोगों में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरने वालों में दूल्हे जसप्रीत के रिश्तेदार सुखपाल सिंह निवासी अकलियां (मानसा), इकबाल सिंह (भतीजा), पुष्पिंदर सिंह व सुखदीप सिंह (रिश्तेदार भाई) निवासी ताजोके (बरनाला) शामिल हैं। घायलों की पहचान हरपाल सिंह, बलकार सिंह उर्फ रवि और हरबंस सिंह के रूप में हुई है। हरपाल और बलकार को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है जबकि हरबंस को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर डीएसपी निहालसिंह वाला मंजीत सिंह व आला पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लेने के बाद जसप्रीत के रिश्तेदार कर्मजीत सिंह के बयान पर आरोपी मालवा बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि देर शाम बस चालक भदौड़ से बस रिपेयर कराकर वापस अकेला बस लेकर मोगा लौट रहा था। बस में कोई सवारी नहीं थी। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे का कारण जहां बस गलत साइड से आना बताया जा रहा है। वहीं जांच के बाद पता चलेगा कि हादसे के दौरान बस चालक या फिर बोलेरो चालक में से किसी ने शराब भी पी रखी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें