फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: विधानसभा के बाहर मूसेवाला के माता-पिता का धरना, सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर खत्म किया

Tue, 07 Mar 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि आज का धरना सरकार को जगाने के लिए है। 11 महीने से इस मामले में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई की जांच होनी चाहिए। गोइंदवाल जेल में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
मूसेवाला के परिजनों से बात करते मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 10 महीने बाद भी विदेश में बैठे आरोपी गोल्डी बराड़ समेत कुछ अन्य के न पकड़े जाने के विरोध में मंगलवार को उनके परिजनों ने पंजाब विधानसभा के बाहर पौने दो घंटे तक धरना देकर सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकती है तो केस सीबीआई को सौंपे। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को विश्वास दिलाया कि सभी आरोपियों को जेलों में डाला जाएगा। विदेश में बैठे आरोपियों को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, 20 मार्च को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान से कराई जाएगी। धरना खत्म करने से पहले सिद्धू के पिता ने कहा कि सरकार ने उनसे और समय ले लिया है लेकिन अगर इंसाफ नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर सुबह करीब साढ़े नौ बजे विधानसभा के बाहर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के विधायक और एनएसयूआई के सदस्य भी मौजूद थे। परिजनों ने हाथों में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर ले रखी थी। परिजनों का कहना है कि अभी तक इस मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, मजबूरी में सरकार को जगाने के लिए उन्हें धरना देना पड़ रहा है। जिन आरोपियों ने बेटे की हत्या की है, उसमें से केवल एक ही उनके बेटे को जानता था, अन्य आरोपी किराये के थे। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन

गोइंदवाल जेल में सिद्धू हत्याकांड के आरोपी के मारे जाने पर उनका जवाब था कि सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार के एक बड़े व्यक्ति का नाम लेकर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि सिद्धू की सिक्योरिटी कम कर दी गई, इसके बाद ही गैंगस्टरों ने उनके बेटे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जिन पर उन्हें संदेह है, उसके बारे में विस्तार से सरकार को बता चुके हैं। इस दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। सिद्धू की माता चरण कौर ने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलनी चाहिए थी।

बेअदबी की तरह इस मामले के भी सभी आरोपी पकड़े जाएंगे
धरनास्थल पर बातचीत करने पहुंचे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सिद्धू केवल उनका ही बेटा नहीं था, बल्कि पूरे पंजाब का बेटा था। उनकी बातों पर विश्वास रखें। बेअदबी कांड की तरह इस मामले के आरोपी भी पकड़े जाएंगे। यहां तक जेल में हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने अफसरों को पर सख्त कार्रवाई की। ऐसा अभी तक नहीं हुआ।

हत्याकांड में मनकीरत की भूमिका से इन्कार नहीं
जब मीडिया ने बलकौर सिंह से उनके बेटे की हत्या में गायक मनकीरत औलख की भूमिका सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उसकी भूमिका तो मामले में जरूर है। इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए। अगर मुझे उसकी भूमिका का पता होता तो मैं सीधे उसके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करवाता है।

घर पर ही ग्रेनेड फेंकने की थी तैयारी
बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें 18 से लेकर 27 फरवरी को तीन बार धमकी मिली। जोधपुर से उनको धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या अगर थार में जवाहरके गांव में न होती तो यह गैंगस्टर घर पर हमला करने की तैयारी में थे। यह गैंगस्टर रात को उनके घर में घुसकर खिड़की से घर के अंदर ग्रेनेड फेंकने वाले थे। बलकौर सिंह ने कहा कि वह आजाद मुल्क में रह रहे हैं, अपने बेटे के इंसाफ की मांग नहीं कर सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें