फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बजट : कोरोना से डूबे व्यापार को उबारने के लिए बड़ा एलान, पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें

Mon, 08 Mar 2021 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

पंजाब का बजट आज पेश किया गया। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने खजाने का मुंह खोल दिया है। महिलाओं, बुजुर्गों, सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़े एलान  किए गए हैं। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट पर सभी की नजरें टिकी हैं। यहां पढ़ें पल पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
बजट पेश करते मनप्रीत बादल। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:02 PM, 08-Mar-2021

बजट भाषण समाप्त
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का बजट भाषण समाप्त हो गया है। नेम किए गए सभी अकाली विधायकों बारे स्पीकर ने फैसला वापस लेते हुए बजट चर्चा में हिस्सा लेने की अनुमति दी।
 

01:01 PM, 08-Mar-2021

किसानों को समर्पित किया बजट 
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने अपना बजट किसानों को समर्पित किया है। 

12:59 PM, 08-Mar-2021

शुगर मिल के नवीनीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर 
वित्तमंत्री ने कहा कि मेरा मन नहीं था कि घाटे में चल रही चीनी मिलों में अब और पैसा लगाया जाए, लेकिन बॉर्डर एरिया गुरदासपुर और बटाला के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए शुगर मिल के नवीनीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर कर रहा हूं। 
 

विज्ञापन
12:57 PM, 08-Mar-2021

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्लांटों की क्षमता बढ़ेगी
वेरका के दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 10 करोड़, लुधियाना और डेराबस्सी प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

12:53 PM, 08-Mar-2021

पराली निस्तारण के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें 
पराली नहीं जले, इसको लेकर भी वित्त मंत्री ने 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सूबे के 13 हजार गांव में पराली निस्तारण के लिए मशीनें खरीदी जाएंगी।
 

विज्ञापन
12:49 PM, 08-Mar-2021

खरीदी जाएंगी 500 नई बसें 
वर्ष 2021-22 के दौरान ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से रोपड़, धर्मकोट, मुल्लांपुर और जीरा में 25 बस स्टैंड का निर्माण और डेढ़ सौ करोड़ की लागत से पीआरटीसी और पनबस के लिए 500 नई बसों की खरीद होगी

12:46 PM, 08-Mar-2021

पुलिस बल का होगा आधुनिकीकरण
पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए वर्ष 2021-22 के दौरान 89 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान बजट में किया गया है। 

12:42 PM, 08-Mar-2021

रास्तों के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर
पंजाब के गांव की गरीब बस्ती, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और श्मशान घाट के लिए बनाए जाएंगे रास्ते, 500 करोड़ मंजूर। 
 

12:33 PM, 08-Mar-2021

पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें 
पंजाब में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे खुले रहेंगे। सरकार ने पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1958 के तहत अधिसूचना जारी की।

12:32 PM, 08-Mar-2021

दोनों अकाली विधायक चुपचाप सदन से गए
सदन में मौजूद दोनों अकाली विधायक लखबीर सिंह लोधी नंगल और दिलराज सिंह भिंडर चुपचाप ही सदन से उठकर चले गए।

12:31 PM, 08-Mar-2021

वर्किंग वुमन के लिए बनेंगे हॉस्टल
जालंधर, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, मानसा, बरनाला और अमृतसर में वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल स्थापित करने का प्रस्ताव। इस साल के बजट में 50 करोड़ रुपये का आवंटन।

12:30 PM, 08-Mar-2021

गरीबों की पेंशन में इजाफा
गरीब वर्ग के लिए लागू मासिक पेंशन 1 जुलाई 2021 से 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये मासिक करने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। 
 

12:26 PM, 08-Mar-2021

मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च को खास तवज्जो
पंजाब के बजट में इस बार मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के लिए 85 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
 

12:24 PM, 08-Mar-2021

बजट में खेती पर फोकस
बजट में खेती किसानी के लिए भी बहुत कुछ रखा गया है। चावल और गेहूं उगाने वाले किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 7180 करोड़ मंजूर किए गए हैं। 

12:23 PM, 08-Mar-2021

बुजुर्ग लेखकों का भी रखा ध्यान
पंजाबी हिंदी व उर्दू भाषाओं के बुजुर्ग लेखकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन 5000 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं पंजाबी हिंदी उर्दू भाषाओं की मृतक लेखकों के आश्रित परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 2500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15000 रुपये करने का प्रस्ताव भी है।

 

12:20 PM, 08-Mar-2021

मलेरकोटला में लड़कियों के लिए बनेगा कॉलेज
मलेरकोटला में लड़कियों के लिए नेहा कॉलेज बनेगा।  बजट में 11861 करोड़ रुपये स्कूल शिक्षा के लिए रखे गए।
 

12:18 PM, 08-Mar-2021

हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा एलान
हेल्थ सेक्टर के लिए पंजाब बजट में 3882 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोष के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया।

12:06 PM, 08-Mar-2021

गुरदासपुर में बनेगा पंजाब गन्ना अनुसंधान विकास संस्थान
गुरदासपुर के कलानौर में पंजाब गन्ना अनुसंधान विकास संस्थान की स्थापना होगी। इसके लिए 47 करोड़ रुपये का प्रावधान है। दिसंबर 2021 तक पूरा होगा निर्माण।

12:03 PM, 08-Mar-2021

शिरोमणि पुरस्कार की राशि में भी इजाफा
शिरोमणि पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई। यह राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। 

12:01 PM, 08-Mar-2021

कामयाब किसान खुशहाल पंजाब स्कीम की घोषणा 
बजट में कामयाब किसान खुशहाल पंजाब स्कीम की घोषणा की गई। बजट में 3780 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान। इस साल 1114 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

11:57 AM, 08-Mar-2021

पंजाब साहित्य रत्न पुरस्कार की राशि दोगुनी की गई
बजट में बड़ा एलान किया गया है। मनप्रीत बादल ने पंजाब साहित्य रत्न पुरस्कार की राशि दोगुनी करने की घोषणा की है। अभी तक यह राशि 10 लाख रुपये मिलती थी। यह बढ़कर अब 20 लाख रुपये हो गई है। 

11:54 AM, 08-Mar-2021

सरकारी विद्यार्थियों को मुफ्त सफर की सुविधा
सरकारी विद्यार्थी भी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। होशियारपुर में कैंसर अस्पताल खोला जाएगा।

11:53 AM, 08-Mar-2021

कोरोना न आता तो बजट सरप्लस होता
मनप्रीत बादल ने कहा कि कोरोना की आफत न आई होती तो बजट सरप्लस होता

11:48 AM, 08-Mar-2021

किसानों के लिए बड़ा एलान
किसान कर्ज माफी के लिए 1712 करोड़ रुपये का एलान किया गया। 

11:44 AM, 08-Mar-2021

कपूरथला में बनेगा म्यूजियम
यह म्यूजियम कपूरथला में 27 एकड़ जगह में बनेगा। इस पर 100 करोड़ रुपये लागत आएगी। म्यूजियम में बाबा साहिब की पूरी जीवनी को चित्रों और उनसे जुड़ी यादों में दर्शाया जाएगा।

11:42 AM, 08-Mar-2021

बाबा साहिब की याद में बनेगा दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम
बाबा साहब भीम राव आंबडेकर की याद में भारत का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम पंजाब में बनाने की घोषणा

11:41 AM, 08-Mar-2021

सरकारी मुलाजिमों का तोहफा
पंजाब में छठा वेतन आयोग 1 जुलाई 2021 से लागू होगा
 

11:36 AM, 08-Mar-2021

बुढ़ापा पेंशन भी बढ़ी 
बुढ़ापा पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का एलान किया गया।
 

11:35 AM, 08-Mar-2021

महिलाओं को तोहफा
पंजाब में महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी गई। 
 

11:33 AM, 08-Mar-2021

आशीर्वाद स्कीम में इजाफा
आशीर्वाद स्कीम को 21000 रुपये से बढ़ा कर 51000 रुपये किया गया। 

11:30 AM, 08-Mar-2021

जितना पैसा है, उसके हिसाब से बना बजट
मनप्रीत बादल ने अपने भाषण में कहा कि सरकार के पास जितना पैसा है, उसी के हिसाब से यह बजट बनाया गया है।

11:26 AM, 08-Mar-2021

खराब आर्थिक हालात पर बोल रहे हैं मनप्रीत
मनप्रीत बादल ने अपने भाषण में कहा कि 2017 में पंजाब की माली हालत खस्ता थी। पिछली सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर हजारों करोड़ों का कर्ज चढ़ा। 
 

11:19 AM, 08-Mar-2021

सस्पेंड अकाली सदस्यों को वापस बुलाने की मांग
अकाली दल के लोधीनंगल ने अपने पार्टी विधायकों के सस्पेंशन पर एतराज जताया। नेता प्रतिपक्ष ने भी सस्पेंड सदस्यों को वापस बुलाने की मांग की। इसके बाद स्पीकर में विचार करने का भरोसा दिया है।

11:18 AM, 08-Mar-2021

मनप्रीत बादल बजट प्रस्ताव पेश करने के लिए खड़े हुए
मनप्रीत बादल सदन में बजट प्रस्ताव पेश करने के लिए खड़े हुए। उन्होंने बजट पढ़ना शुरू कर दिया है।

11:12 AM, 08-Mar-2021

विधानसभा में महिला दिवस पर लाया गया प्रस्ताव
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन में महिला दिवस के मौके पर लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है।

 

11:05 AM, 08-Mar-2021

थाने में भी अकालियों का धरना जारी
विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे अकालियों को हिरासत में चंडीगढ़ के सेक्टर 3 थाने ले जाया गया। अकाली विधायक थाने में धरने पर बैठ गए हैं। अकाली कैप्टन अमरिंदर सिंह और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

11:02 AM, 08-Mar-2021

कर्मचारियों के वेतन में खर्च हो जाता है आमदनी का बड़ा हिस्सा 
राज्य सरकार को जीएसटी, वैट और स्थानीय करों से होने वाली आमदन का एक बहुत बढ़ा हिस्सा 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को वेतन देने में खर्च हो जाता है। इसी के चलते राज्य की अनेक बड़ी परियोजनाओं के अलावा स्थानीय स्तर की कई विकास योजनाएं भी थमी हैं। हाल ही में सरकार ने सभी सरकारी विभागों के खर्च में कटौती का ऐलान करने के साथ-साथ नई परियोजनाओं के लिए टेंडरिंग पर भी रोक लगा दी थी।

10:56 AM, 08-Mar-2021

पंजाब सरकार पर है 1.68 लाख करोड़ का कर्ज
प्रदेश सरकार पर 1.68 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसके एवज में हर महीने उसे एक बड़ी रकम ब्याज के तौर पर चुकानी पड़ रही है। 

10:49 AM, 08-Mar-2021

मुलाजिमों के हक में हो सकते हैं कई एलान
2019-20 के बजट में वित्त मंत्री ने छठा वेतन आयोग लागू करने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था लेकिन साल भर मुलाजिमों के हाथ कुछ नहीं आया। इसके अलावा मुलाजिमों का बकाया डीए भी सरकार को इस साल चुकाने के लिए बजट में एलान करना होगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं में फंड बढ़ाने का एलान भी हो सकता है।
 

10:37 AM, 08-Mar-2021

विधानसभा के बाहर लोक इंसाफ पार्टी का हंगामा 
पंजाब विधानसभा के बाहर लोक इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। इससे पहले अकाली सदस्यों ने भी विस में जाने से रोके जाने पर हंगामा किया था।

10:28 AM, 08-Mar-2021

कई नई योजनाओं का हो सकता है एलान 
बजट में शिक्षा, सेहत, बिजली, पानी के आधारभूत मुद्दों पर ध्यान देते हुए कई नई योजनाओं का एलान भी तय है। विपक्ष महंगी बिजली पर सरकार को घेर रहा है, इसे नए बजट में अनदेखा करना आसान नहीं होगा। इसी बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दिए जाने के कारण सरकारी कर्मचारी वर्ग में फैली मायूसी को नजरअंदाज कर पाना आसान नहीं होगा। 

10:18 AM, 08-Mar-2021

जनता पर कोई नया बोझ पड़ने की उम्मीद कम
माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इस बजट में आम जनता पर कोई नया बोझ डालने से परहेज करेंगे और यह बजट किसानों, खेत मजदूरों, मुलाजिमों और बेरोजगार युवा वर्ग पर केंद्रित होगा क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में यही वर्ग जीत का रास्ता प्रशस्त करेंगे। 

10:11 AM, 08-Mar-2021
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते अकाली नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

अकाली सदस्य हिरासत में लिए गए
विधानसभा के बाहर रोके जाने पर शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने बिक्रम मजीठिया समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया।  

10:10 AM, 08-Mar-2021

सरकार के खजाने में आएंगे 30 हजार करोड़ 
इस साल राज्य सरकार के खजाने में करीब 30 हजार करोड़ रुपये आने का रास्ता साफ हो रहा है। इससे वित्त मंत्री उत्साहित हैं और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनता के हर वर्ग को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ पहुंचाते दिखाई दे सकते हैं।
 
 

10:00 AM, 08-Mar-2021

विधानसभा के बाहर हंगामा
अकाली दल के सदस्यों ने विधानसभा में घुसने का प्रयास किया। रोकने पर अकाली सदस्यों ने हंगामा कर दिया। अकाली सदस्यों को पूरे सत्र के लिए विधानसभा से बाहर किया जा चुका है। 

09:49 AM, 08-Mar-2021

घाटे का ही रहेगा बजट
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल नए वित्त वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का यह बजट भी घाटे का ही होगा। 
 

09:04 AM, 08-Mar-2021

पंजाब बजट : पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें, वित्तमंत्री का बड़ा एलान

पंजाब के वित्तमंत्री सोमवार सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। पंजाब की 15वीं विधानसभा का 1 मार्च को शुरू हुआ था। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। मार्च-अप्रैल 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र सिर्फ राज्य की वित्त व्यवस्था की ही सीमित नहीं होगा, बल्कि इसके जरिए सत्ताधारी कांग्रेस खुद को अगले चुनाव के लिए जनता के बीच फिर से स्थापित करने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें