फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बजट 2016: जानिए, पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रियाएं

Wed, 16 Mar 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बजट की प्रशंसा करते हुए इसे संतुलित, विकासोन्मुख और लोकपक्षीय बताया है। उन्होंने कहा कि बजट समाज के सभी वर्गों, खासकर गरीबों के विकास को यकीनी बनाएगा। सरकार की पहल को बढ़ावा देने के अलावा खेतीबाड़ी सेक्टर में खुशहाली का दौर शुरू करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर ध्यान देकर बढ़िया जिम्मेदारी निभाई है। समाज के कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सौ करोड़ के कॉरपस फंड से एससी विद्यार्थियों को दाखिले में दिक्कत नहीं आएगी। नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, महिला सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग टीमें गठित करने केफैसले का भी बादल ने स्वागत किया।

वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज योजना काफी सहायक होगी। करीब दस लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इसके साथ ही किसानों केलिए पेंशन-कम-प्रॉविडेंट फंड स्कीम को ऐतिहासिक बताया। बादल ने 200 स्मार्ट विलेज विकसित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इनमें अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

बजट प्रगतिशील और विकासोन्मुख: सुखबीर बादल

पंजाब बजट - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बजट को प्रगतिशील, गरीबों केलिए, किसान समर्थक और विकासोन्मुख दस्तावेज बताया है, जोकि राज्य की अर्थव्यवस्था और सभी क्षेत्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करेगा। सुखबीर ने कहा कि वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा का बजट यथार्थवादी, दूरदर्शी और सभी वर्गों केअधिकारों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

2016-17 के लिए मौजूदा कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 5.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। सभी विकास व कल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का आवंटन किया है। उन्होंने कच्चे शहद, मधुमक्खी पालन उपकरण व सुअर फीड को वैट छूट देने और कपास पर वैट घटाने की प्रशंसा की।

सुखबीर ने कहा कि कर्ज में डूबे किसानों को सहायता देने को दस करोड़ रुपये रखे गए हैं। किसानों को पचास हजार तक का कर्ज बिना ब्याज मिलेगा। इससे आत्महत्याओं में कमी आएगी। स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देेने को डेढ़ सौ करोड़ रुपये रखे गए हैं। शिक्षा के लिए 835 करोड़ का प्रावधान बजट को प्रगतिशील साबित करने की दिशा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को शुरू की गई योजनाओं की भी सराहना की।

पंजाब बजट बेहद निराशाजनक: कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बजट को बेहद निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से सरकार की आर्थिक और वित्तीय बदहाली का खुलासा हुआ है। कर्ज, घाटा और धोखा इस बजट के मुख्य पहलू हैं। चुनाव को देखते हुए बजट में बड़े-बड़े वादे किए गए हैं, लेकिन उन्हें पूरे करने को राज्य के पास फंड ही नहीं हैं।

सरकार के रोजमर्रा के खर्च पूरे हो नहीं रहे, 1200 करोड़ की योजनाएं कहां से शुरू होंगी। कैप्टन ने कहा कि कर्ज 1.38 लाख करोड़ होने का अनुमान है, सरकार कर्ज केऐसे जाल में फंस चुकी है, जहां से निकलना मुश्किल है।

उन्होंने बजट में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजे के लिए दस करोड़ के प्रावधान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को क्या मैसेज देना चाहती है। इसकेबजाय उनकी समस्याएं हल करने को प्रावधान किया जाना चाहिए था। बदहाली से गुजर रही इंडस्ट्री केलिए बजट में कुछ नहीं है।

पंजाब बजट दूर-दृष्टि वाला: कमल शर्मा

भाजपा नेता कमल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने बजट का स्वागत करते हुए इसे दूरदृष्टि वाला बताया है। बजट में खेती, शिक्षा, सेहत, महिला उत्थान को जोर देने को समय की मांग बताते हुए उन्होंने कहा कि नया टैक्स न लगा कर सरकार ने जनाकांक्षाओं का सम्मान किया है। शर्मा ने छोटे किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और किसानों के लिए पेंशन-कम-पीएफ स्कीम का स्वागत किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को विशेष पेट्रोलिंग टीमें बनाने को समय की मांग बताया।

जन-विरोधी सरकार का आखिरी बजट दिशाहीन
सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह दिशाहीन है। यह सिर्फ झूठों की एक किताब है। नौ सालों से लोगों की भावनाओं से खेल रही सरकार ने आखिरी बजट में लोगों को धोखा देने की कोशिश की है।

चन्नी ने कहा कि बजट सच पर पर्दा डालने की कोशिश है, इसमें राज्य पर कर्ज का जिक्र नहीं किया गया। जब तक सरकार का कार्यकाल खत्म होगा, कर्ज 1.40 लाख करोड़ पहुंच जाएगा। बीते साल खजाने का घटा 6393 करोड़ था, जो 7561 करोड़ पहुंच गया है।

वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा ने कई नई स्कीमों का एलान किया है, पर इनके लिए साधनों का जिक्र नहीं है। कई साल से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, वजीफेऔर लैपटॉप नहीं मिले। नशों के मामले में सिर्फ छह करोड़ रुपये रखे गए हैं। चन्नी ने कहा कि बजट को कैग रिपोर्ट के आधार पर देखा जाना चाहिए। जिसकेमुताबिक सरकार पुराने कर्ज चुकाने को और लोन ले रही है।
विज्ञापन

पंजाब का बजट विकासोन्मुख एवं संतुलित

पंजाब बजट - फोटो : अमर उजाला
किसी भी प्रदेश के लिए समाज के सभी वर्गों के विकास को सुनिश्चित करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पंजाब के बजट में फार्मर्स प्रोविडेंट फंड कम पेंशन स्कीम के लिए 100 करोड़ रुपये, फसल ऋण के लिए प्रति फसल 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण के प्रावधान का छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को काफी राहत मिलेगा।

बजट में महिला सशक्तिकरण, अफोर्डेबल हाउसिंग के अलावा युवाओं को भत्ते के तौर पर प्रतिमाह एक हजार रुपये का प्रावधान कर सभी वर्गों को राहत देने की कोशिश की गई है। सीआईआई के क्षेत्रीय निदेशक पिकेन्दर सिंह ने पंजाब सरकार की ओर से पेश वर्ष 2016-17 के बजट का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुख और संतुलित बजट बताया।

उन्होंने कहा कि उद्योगासें के लिए 223 करोड़ जबकि स्टार्टअप के लिए 100 करोड़ का प्रावधान भी औद्योगिक विकास में सहायत सिद्ध होगा। वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिसका फायदा होगा।

मॉन्टे कार्लो फैशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने भी बजट की तारीफ करते हुए कहा कि 200 करोड़ की लागत से राजपुरा में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, लुधियाना और फगवाड़ा में दो मेगा फूड पार्क के विकास के अलावा नए उद्यमियों को 4.99 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया कराने से भी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें