भारत पाक सीमा पर घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार
पंजाब में आए दिन घुसपैठियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और संदिग्ध पकड़ा गया है। खेमकरन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने भारतीय सीमा के पास घूम रहे एक व्यक्ति को काबू किया है।
वीरवार देर रात एक व्यक्ति भारतीय सीमा के पास साइकिल पर घूम रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे भारतीय सीमा चौकी के पास के बैरियर क्षेत्र से काबू किया है। बीएसएफ जवानों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम उड़ीसा निवासी तिया बाघा पुत्र चीनू बाघा बताया है।
पकडे़ गए व्यक्ति की जांच की जा रही है कि वह सीमा के नजदीक किस प्रकार पहुंच गया और उक्त व्यक्ति खिलाफ कार्रवाई करने लिए उसे खेमकरन पुलिस हवाले कर दिया गया है।