फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद रंग के घोड़े को काला पेंट करके बेच दिया, सच ऐसे आया सामने, देख खरीदार के उड़े होश

Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
सफेद घोड़ा
विज्ञापन
एक अजीबोगरीब मामला, हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। एक शख्स ने सफेद रंग के घोड़े को काला पेंट करके बेच दिया। पोल खुली तो खरीदार के होश उड़ गए। मामला पंजाब के फरीदकोट जिले का है। थाना कोतवाली पुलिस ने सफेद रंग के घोड़े को काला रंग करके महंगे दाम पर बेचने के मामले में एक महिला समेत 8 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की पड़ताल की। जांच में आरोप सही मिले। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह आया सच सामने

काला घोड़ा
पुलिस को दी गई शिकायत में हरेंद्रा नगर निवासी करबीरइंद्र सिंह सेखों ने बताया कि वह घोड़े रखने के शौकीन हैं। उन्हें एक मारवाड़ी काले रंग का घोड़ा खरीदना था। इस संबंध में वह मेवा सिंह पुत्र हरपाल सिंह, हरपाल सिंह, हरपाल सिंह की पत्नी निवासी पटियाला, मनप्रीत सिंह उर्फ माणा, गुरविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह नवासी जिला बठिंडा, मंगल खान वासी जिला संगरूर और कुलजीत सिंह वासी भदौड़ आदि से मिले।

आरोपियों ने एक काला घोड़ा उन्हें दिखाया। इस घोड़े की कीमत उन्होंने 24 लाख बताई। घोड़े का सौदा 17 लाख 50 हजार रुपये में तय हो गया। उन्होंने पूरी रकम देकर घोड़ा खरीद लिया। कुछ समय बाद घोड़े पर सफेद दाग पड़ने शुरू हो गए और धीरे धीरे वह सफेद हो गया। इससे पता चला कि घोड़ा रंग करके उन्हें बेचा गया था, जो कम कीमत का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें