फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 5वीं का रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी, पहले व दूसरे स्थान पर कब्जा

Thu, 06 Apr 2023 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

5वीं कक्षा के रिजल्ट में इस बार सभी जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सभी जिलों का परिणाम 99 फीसदी से अधिक रहा है। हालांकि रिजल्ट में बरनाला और सरहदी जिला तरनतारन टॉप पर रहे हैं। दोनों का परिणाम 99.86 फीसदी रहा है, जबकि मोहाली का प्रदर्शन 99.49 रहा है। परीक्षा में 11188 विद्यार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने गुरुवार को कक्षा 5वीं का सालाना परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 293847 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें से 292947 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 99.68 फीसदी रहा है। सरकारी प्राइमरी स्कूल रला कोठे जिला मानसा की जसप्रीत कौर और नवदीप कौर ने (500 में से 500) 100 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कांवेंट स्कूल भाणा जिला फरीदकोट के गुरनूर सिंह धालीवाल ने भी 100 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों का परीक्षा परिणाम लड़कों की अपेक्षा अधिक रहा है। लड़कियों का परिणाम 99.74 फीसदी व लड़कों का 99.65 फीसदी रहा है। परीक्षा में 10 किन्नर छात्र भी बैठे थे, सभी ने परीक्षा पास की है। कुल 632 विद्यार्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर सिंह भाटिया की तरफ से परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे परिणाम देख पाएंगे।

अधिकारियों ने दावा किया कि 27 मार्च को परीक्षाएं संपन्न हुई थी। इसके बाद मात्र 10 दिन के रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित किया गया है। वहीं, जो छात्र इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए दो महीने तक सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंधी जानकारी स्कूल लॉगिन आईडी व बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि असफल विद्यार्थी कक्षा छठी में दाखिला ले पाएंगे। जो छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा पास कर लेंगे, उनका रिजल्ट प्रमोटेड व जो परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे उनका रिजल्ट नॉट प्रमोटेड लिखा जाएगा। इसके बाद वह 5वी कक्षा में ही दाखिला लेंगे। परीक्षा विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए किसी तरह की खामी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। इस मौके पर बोर्ड के सचिव अविकेश गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


                       ऐसे रहा परीक्षा परिणाम

विवरण अपीयर विद्यार्थी पास प्रतिशत
रेगुलर विद्यार्थी 293847 292947 99.69
लड़कियां 137279 136924 99.74
लड़के 156558 156013 99.65
किन्नर   10 10 100
एफिलिएटेड स्कूलों के विद्यार्थी 72349 72197   99.79
एसोसिएट स्कूलों के विद्यार्थी 24107 24046 99.75
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 185657 185079   99.69
एडेड स्कूलों के विद्यार्थी 11734 11625 99.07

                       
पास प्रतिशत में बरनाला टॉप तो मोहाली फिसड्डी
5वीं कक्षा के रिजल्ट में इस बार सभी जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सभी जिलों का परिणाम 99 फीसदी से अधिक रहा है। हालांकि रिजल्ट में बरनाला और सरहदी जिला तरनतारन टॉप पर रहे हैं। दोनों का परिणाम 99.86 फीसदी रहा है, जबकि मोहाली का प्रदर्शन 99.49 रहा है। परीक्षा में 11188 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें 11131 पास हुए हैं। राज्य की पास प्रतिशत वाली सूची में मोहाली आखिरी स्थान पर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें