फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board: कब आएगा 8वीं कक्षा का रिजल्ट? पंजाब बोर्ड ने खुद ही बता दिया, यहां देख सकेंगे परिणाम

Thu, 13 Apr 2023 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम संबंधी अफवाहों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते में घोषित करेगा। पीएसईबी में इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पेपर चेक करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पीएसईबी के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से ही हासिल करनी होगी। पीएसईबी की 8वीं कक्षा में हर साल दो लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं लेकिन परीक्षा परिणाम को लेकर रोजाना ही सोशल मीडिया में कई तरह की सूचनाएं फैल जाती हैं। इस वजह से छात्र और उनके परिजन भी परेशानी में आ जाते है। हालांकि बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि अभी परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। 

अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम संबंधी अफवाहों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी। याद रहे कि इससे पहले बोर्ड बोर्ड ने कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित किया था। इसमें सभी जिलों का परीक्षा परिणाम 99 फीसददी से अधिक रहा था। वहीं, मानसा जिले की बेटियों ने पूरे राज्य में टॉप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें