फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर, भाजपा पंजाब की वेबसाइट हैक

Sat, 16 Aug 2014 09:44 PM IST
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट बीजेपीपंजाब डॉट आईएन को हैक कर लिया है। दावा है कि वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक किया है। उस पर भारत विरोधी नारे, फोटो और ऑडियो भी पोस्ट किया गया है। उस पर भारत विरोधी नारे, फोटो और ऑडियो भी पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


हैकर्स ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर कलम करने और मुंबई जैसे हजारों हमलों की धमकी सहित भारत विरोधी कई बातें पोस्ट की है। हैकर ने अपनी पहचान केएआई-एच4एक्सआरआर के तौर पर जाहिर की है। हैकर ने लिखा है कि यह हरकत भारतीय स्किड गॉडजिला की ओर से पाकिस्तानी वेबसाइटों को मार्च में कथित तौर पर हैक करने और संबंधित डाटा लीक करने के जवाब के तौर पर की गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अमर उजाला द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जानकारी लेते हैं फिर देखेंगे कि क्या करना है। उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में पाकिस्तानी सरकारी वेबसाइटों पर कथित भारतीय हैकर गॉडजिला ने हैकिंग अटैक कर सूचनाएं व डाटा लीक किया था।
विज्ञापन

वेबसाइट पर इस्लाम जिंदाबाद

भाजपा पंजाब की वेबसाइट खोलने पर एक पॉपअप बॉक्स खुलता है जिसमें लिखा दिखता है आपका स्वागत है -इस्लाम जिंदाबाद-पाकिस्तान जिंदाबाद-नारा ए तकबीर-अल्लाह हो अकबर। इसके बाद जब वहां दिए ओके बटन पर क्लिक करते हैं तो वेबसाइट का मेन पेज खुलता है जिस पर भाजपा का कुछ भी नहीं मिलता।

पेज पर शुरुआत में हैकर अपना परिचय देता है कि यह वेबसाइट केएआई-एच4एक्सआरआर ने हैक की है। इसके आगे लिखा है 14 अगस्त जश्ने आजादी मुबारक हो पाकिस्तानियों।

पूरी तरह भारत विरोधी

यहां भारतीयों को संबोधित करते हुए कई बातें ऐसी लिखी हैं जो पूरी तरह भारत विरोधी हैं। इस दौरान पृष्ठभूमि में विभिन्न वेबसाइटों को पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा हैक कर लिए जाने से संबंधित भारतीय चैनलों की विभिन्न पुरानी खबरों की एक मिश्रित ऑडियो क्लिपिंग चलती रहती है।

इसके आगे पाकिस्तानी जनरल अशफाक परवेज कियानी, लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम, जमात उद दावा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और सैयद हमदानी जमान हामिद की तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन

भाजपा अनजान

भाजपा नेतृत्व वेबसाइट हैक किए जाने को लेकर पूरी तरह से अनजान था। अमर उजाला द्वारा इसके बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया थी कि कौन सी वेबसाइट है, उस पर क्या बात है।

जब उन्हें विवरण दिया गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी देखते हैं कि क्या हुआ है। फिर कुछ देर बाद दोबारा संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह प्रदेश से बाहर राजस्थान में हैं और उन्होंने पंजाब में पार्टी के लोगों को सूचित कर दिया है और वे इसे देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें