फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पार्टी हाईकमान करेंगे सिद्धू पर फैसला'

Fri, 21 Nov 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद से मतभेदों की चर्चाओं पर भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा ने स्वीकार किया है कि गठबंधन में सब ठीक नहीं है। हालांकि इस पर ज्यादा चर्चा करने और इसे स्पष्ट करने से उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शर्मा शुक्रवार को ग्लाडा ग्राउंड में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) की ओर से आयोजित मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू से नाराजगी पर शिरोमणि अकाली दल का अभी तक लिखित में कोई पत्र नहीं मिला है। शिअद महासचिव और शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा का फोन जरूर आया था।
विज्ञापन


शिअद की नाराजगी को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के मार्फत राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह तक पहुंचा दिया गया है। इस बारे में फैसला अब पार्टी हाईकमान को ही करना है।
विज्ञापन

शर्मा का सिद्धू के बयान पर टिप्पणी से इंकार

लुधियाना में 16 नवंबर को जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू अकालियों पर खूब बरसे थे। पत्रकारवार्ता में कमल शर्मा ने सिद्धू के बयान पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

सिद्धू की पत्नी एवं सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू के सरकार के खिलाफ बयान पर कमल ने कहा कि उन्हें कह दिया गया है कि यदि कोई समस्या है तो उसे पार्टी या सरकार स्तर पर उठाया जाए। बयानबाजी से गठबंधन के आत्मविश्वास को ठेस पहुंचती है।

आपसी विवाद पर औपचारिक बैठक नहीं
अकाली दल और भाजपा नेताओं की ओर से लगातार हो रही बयानबाजी पर कमल ने कहा कि यह केवल मीडिया तक ही सीमित है। दोनों पार्टियों के आपसी विवाद के लिए अभी तक कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है।

प्रदेश प्रधान ने दावा किया कि जनवरी में आने वाले नगर निगम व नगर पालिकाओं के चुनाव अकाली भाजपा गठबंधन मिलकर ही लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे के लिए अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इस दौरान भाजपा के  जिला प्रधान प्रवीण बंसल और जतिंदर मित्तल समेत कई नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें