फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां है सुनील जाखड़: पंजाब भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे, प्रदेश प्रभारी बोले-इस्तीफा नहीं दिया, वो तो...

Tue, 01 Oct 2024 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर से राजनीति गरमा गई थी। हालांकि भाजपा की तरफ से तुरंत इसका खंडन आया। वहीं खुद जाखड़ ने भी इसे बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। दरअसल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


जाखड़ लंबे समय से पार्टी की मुख्य बैठकों और आयोजनों से दूरी बनाए हुए हैं। चर्चा है कि जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है। वह सोमवार को भी दिल्ली में थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार जाखड़ की जगह जल्द नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। जाखड़ की पार्टी के प्रति नाराजगी तब बढ़ी, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री बना दिया।

रूपाणी ने किया खंडन 

हालांकि, रूपाणी ने कहा कि सुनील जाखड़ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में ही पंचायत और आगामी विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। वह निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना दे दी थी। बैठक में आगामी उपचुनाव व पंचायत चुनाव पर रणनीति बनाई गई। सभी जिलों से फीडबैक लिया। किसान आंदोलन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 18 फीसदी वोट मिले थे, जबकि पहले नंबर पर आम आदमी पार्टी और दूसरे नंबर कांग्रेस रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें