फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली डिग्री के आधार पर तरक्की लेने वाले एएफएसओ पर मामला दर्ज

Mon, 06 Oct 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की जाली डिग्री के आधार पर फूड सप्लाई विभाग में सहायक फूड सप्लाई अफसर (एएफएसओ) के तौर पर तरक्की लेने वाले अधिकारी रणजीत सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि उनके पास अमृतलाल पुत्र ज्ञान चंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि फूड सप्लाई विभाग में तरक्की लेकर सहायक फूड सप्लाई अफसर की पोस्ट तक पहुंचने वाला अधिकारी रणजीत सिंह दरअसल मैट्रिक पास है। उसने बीए की जाली डिग्री विभाग में लगाकर तरक्की ली है।

एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमृतलाल की शिकायत पर गहनता से जांच की गई तो पाया गया कि उसने जाली डिग्री के आधार पर बतौर एएफएसओ की तरक्की हासिल की है। रणजीत सिंह को तरक्की देने वाले विभाग के अधिकारियों की भी जांच की जाएगी कि उन्होंने बिना छानबीन कैसे तरक्की दे दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच में पाया गया कि रणजीत सिंह को 1980 में तरस के आधार पर फूड सप्लाई विभाग में नौकरी मिली थी। उसने 6 जून, 1994 को एक जाली डिग्री लगाकर सहायक फूड सप्लाई अफसर के तौर पर तरक्की ले ली।

जिला पुलिस मुखी ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों ने रणजीत सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए जहां उसकी तरक्की वापस ले ली है वहीं उसने जितने भी लाभ लिए थे उनकी रिक्वरी के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें