फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के पहले मैच में पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में जम्मू और कश्मीर को 7 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट और यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। टीम की ओर से राज ठाकुर ने 47 गेंदों में 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्हें तपिन (17) और कप्तान सुमेर (12) का अच्छा साथ मिला। जम्मू-कश्मीर की ओर से राहुल खत्री ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 140/6 रन ही बना सकी। प्रदीप बाली ने 30 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, जबकि साहिल कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से गौरव मरवाहा (2/23) और राज ठाकुर (1/20) ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। शनिवार को देर रात चंडीगढ़ और यूपी का मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें