पंजाब के बरनाला जिले के खानेके गांव के एथलीट आकाशदीप सिंह ने 1 घंटा 19 मिनट 55 सेकेंड में 20 किमी पैदल चलकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। साथ ही ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। यह पेरिस ओलंपिक खेल-2024 के लिए एथलेटिक्स में भारत का पहला कोटा है और कुल मिलाकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाला आकाशदीप चौथा भारतीय एथलीट है।