फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-जैसे आतंकवाद खत्म किया, वामपंथी उग्रवाद का भी करेंगे सफाया

Tue, 14 Feb 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की धरती से हरियाणा पुलिस की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस धाकड़ पुलिस है। पुलिस ने पंजाब में आतंकवाद की पीड़ा सहन की है। इस आतंकवाद के समय हमारे 83 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शहीद हुए।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को करनाल पहुंचे और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया किया है। अब सरकार वामपंथी उग्रवाद का सफाया करेगी। नशे के खिलाफ हमारी सरकार बड़ी लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए आईपीसी और सीआरपीसी कानूनों में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन


मधुबन के वाच्छेर स्टेडियम से शाह ने एलान किया कि देश में वामपंथी उग्रवाद 96 से 46 जिलों तक सिमट गया है। वामपंथी उग्रवाद में 70 प्रतिशत से अधिक कमी आई है। शीघ्र ही इस उग्रवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है। आज ऐसा माहौल है कि रिकार्ड युवा पूरे देश से यहां पयर्टन के लिए आते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में दिशा भटक चुके कई युवाओं का हमने आत्मसमर्पण करवाया है और उन्हें मुख्यधारा में लेकर आए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में सरकार ने विकास औश्र विश्वास का माहौल बनाया है।



इससे पहले शाह ने पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्म गुरुओं ने राष्ट्रपति निशान के लिए प्रार्थना की। इस दौरान लगातार पांच मिनट तक आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की धरती से हरियाणा पुलिस की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस धाकड़ पुलिस है। पुलिस ने पंजाब में आतंकवाद की पीड़ा सहन की है। इस आतंकवाद के समय हमारे 83 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शहीद हुए। आज हरियाणा की इस पावन धरा पर मैं उन्हें श्रदंजलि अर्पित करता हूं। पुलवामा के शहीदों का नाम भी ताउम्र इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी याद किया। शाह ने कहा कि सुषमा स्वराज का आज जन्मदिन है। वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी कार्यकुशलता और स्वच्छ राजनीति के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मैं आज उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं।

हरियाणा पुलिस नंबर वन
इस अवसर पर शाह ने सीसीटीएनस क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में हरियाणा पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल में हरियाणा पुलिस अन्य सभी राज्यों से आगे है। इसके अलावा भी हरियाणा पुलिस की बहादुरी के कई किस्से हैं। जिन पर बात की जाए तो कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें