फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा में दिवंगत शख्सियतों को दी श्रद्धांजलि, सदन कल तक स्थगित

Mon, 19 Jun 2023 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो दिवसीय सत्र का पहला दिन केवल श्रद्धांजलि तक ही सीमित किया गया है और सभी विधायी कामकाज मंगलवार को होंगे। इस दौरान शून्यकाल और प्रश्नकाल को लेकर स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सदन में जाते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विधानसभा ने सोमवार को दो दिवसीय सत्र के पहले दिन दिवंगत शख्सियतों, जिनमें राजनैतिक हस्तियां, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, खिलाड़ी और ओडिशा रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोग शामिल हैं, को श्रद्धांजलि भेंट की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण के लिए गुरद्वारा एक्ट में संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी

16वीं विधानसभा के चौथे सत्र की बैठक के दौरान, सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम, पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रुमाल चंद, स्वतंत्रता सेनानी उजागर सिंह, शहीद मनदीप सिंह हवलदार, शहीद कुलवंत सिंह चड़िक्क, शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह और शहीद सिपाही सेवक सिंह, प्रसिद्ध खिलाड़ी कौर सिंह और किरण अजीत पाल सिंह, प्रसिद्ध अदाकार मंगल ढिल्लों और शहीद नायब सूबेदार बलबीर सिंह राणा को, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संबंधित परिवारों को सदन की तरफ से शोक संदेश भेजने संबंधी प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही किसी अन्य कामकाज के बगैर 20 जून सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 20 जून को सदन में सरकार द्वारा विधायी कामकाज किए जाएंगे। इस दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और किसी प्राइवेट सदस्य द्वारा पेश किए जाने वाले बिल को कामकाज में शामिल नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें