फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पास अवैध माइनिंग करने वाले 10 अकालियों की सूची: कैप्टन

Sat, 17 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab assembly session
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को किसानों की कर्ज माफी को लेकर अकाली विधायकों ने कार्यवाही शुरू होते ही वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई न होने से गुस्साए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर कहा कि उनके पास 10 अकाली नेताओं की सूची है, जो अवैध माइनिंग के धंधे में लगे हैं। वे चाहे तो अभी सदन में उनके नाम उजागर कर दें,  लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे। कैप्टन का इतना कहना था कि अकाली सदस्य वेल से चुपचाप अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अकाली दल के विधायक किसानों का कर्ज माफ करने और कर्जा कुर्की रोकने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। वे सीटें छोड़कर वेल में पहुंच गए। प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जब पानी पर चलने वाली बस के मुद्दे पर अकाली दल पर निशाना साधा तो माहौल और बिगड़ गया। अकाली नेता वेल में ही खड़े सिद्धू का विरोध करने लगे तो कांग्रेस सदस्य ट्रेजरी सीटों से उठकर वेल में अकाली सदस्यों के सामने आ गए।

दोनों तरफ से तू तू-मैं मैं होने का नजारा सदन में दिखाई दिया। इसके बाद मार्शलों ने सिद्धू को सुरक्षा घेरे में ले लिया। शोरगुल के बीच स्पीकर को सदन की कार्यवाही पहले आधा घंटा और फिर दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही शुरू होने पर शोरगुल से आहत सदन के नेता और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  आखिरकार माइक संभाल लिया। इसके बाद ही अकाली शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं शर्मिंदा हूं, इस सदन का नेता हूं  : कैप्टन

punjab assembly session
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विपक्षी दलों से कहा कि अकाली दल सदन में हंगामा करके सत्ता पक्ष पर दबाव बनाना चाहता है, लेकिन मुझ पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यों का व्यवहार बहुत बुरा है।

कर्ज माफी और कर्जा कुर्की हटाना कांग्रेस सरकार के मैनिफेस्टो में शामिल है। इनको (शिअद) पता है कि इस सत्र के दौरान ही बिल आएगा, लेकिन अकाली दल इसका श्रेय लेने के लिए यह काम कर रहा है। सदन के हालात इतने खराब हो गए हैं कि कोई स्पीकर पर कागजात फेंक रहा है। मुझे अफसोस है कि सदन में गुंडागर्दी चल रही है। मैं ऐसे सदन का नेता हूं, यह सोचकर ही मुझे शर्म आ रही है।

मैंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी थी। कैप्टन ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में 7000 किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उस समय अकालियों को किसानों की चिंता नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सारे वादे पूरे करेगी, लेकिन उसे काम करने का अवसर तो दो। अभी सरकार को केवल तीन महीने हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें