फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में गलवां घाटी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, इन हस्तियों को भी किया याद

Fri, 28 Aug 2020 10:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा द्वारा शुक्रवार को 28 प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। जिनमें स्वतंत्रता सेनानी, गलवां घाटी में शहीद बहादुरों और राजनीतिक हस्तियों के अलावा कोरोना योद्धा भी शामिल हैं। 15वीं विधानसभा के एक दिवसीय सत्र की पहली बैठक के दौरान सदन द्वारा पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल, हरमिंदर कौर (पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता), पूर्व विधायक चतिन सिंह समाओ, पूर्व राज्य मंत्री हरी सिंह जीरा और जस्टिस (सेवामुक्त) सतपाल बांगड़ को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


सदन ने महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर, हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह खालसा और शहीद सैनिक नायब सूबेदार मनदीप सिंह, नायब सूबेदार सतनाम सिंह, नायक राजेश कुमार, नायक राजविंदर सिंह, नायक सलीम खान, नायक गुरचरण सिंह, सिपाही गुरबितंदर सिंह, सिपाही लखवीर सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 

सदन ने स्वतंत्रता सेनानी सुच्चा सिंह, प्यारा सिंह, तख्त सिंह, अजीत सिंह, वरयाम सिंह, संतोख सिंह और दलीप सिंह को भी याद किया। इनके साथ ही सदन ने जाने-माने कलाकार सतीश गुजराल और इंजीनियर जसवंत सिंह गिल को भी श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा ने धार्मिक नेता आचार्य महाप्रज्ञा और सुरिंदर डोगरा (विधायक अरुण डोगरा की माता) को भी याद किया गया। सदन ने इनके अलावा उन व्यक्तियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी कोरोना महामारी के कारण जान गई है। 
विज्ञापन


इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की याद में सत्कार के तौर पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान स्पीकर राणा केपी सिंह द्वारा उन सदस्यों को श्रद्धांजलि का प्रस्ताव पेश किया गया, जिनका पिछले सत्र के बाद निधन हो गया।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें