वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की विनती पर विधानसभा अध्यक्ष ने शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू का नाम भी श्रद्धांजलियों में शामिल करने को मंजूरी दी गई। सदन के सदस्यों ने खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की माता दविंदर कौर, पठानकोट से विधायक अमित विज के पिता अनिल विज, गढ़शंकर से विधायक जय किशन रोड़ी के पिता चौधरी चैन सिंह और विधायक सरबजीत कौर मानूके के पिता गुरबंत सिंह को भी श्रद्धांजलि भेंट की गई, जिनका देहांत हाल ही में हुआ था।
विधानसभा अध्यक्ष राणा कंवरपाल सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया कि उन सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि भेंट की जाए, जिनका पिछले सत्र से लेकर अब तक के समय के दौरान निधन हो चुका है। मशहूर शख्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्माओं के परिवारों को सदन द्वारा शोक संदेश भेजने संबंधी एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पास किया गया।