फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर नवजोत सिद्धू ने रखी बड़ी शर्त

Mon, 02 May 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 लड़ने को लेकर सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ी शर्त रखकर सभी को चौंका दिया है। बीजेपी सांसद नवजोत सिद्धू की पत्नी का कहना है कि अगर अकाली-भाजपा गठबंधन बना रहता है तो वे बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इससे लगता है कि वे बीजेपी के सहयोगी अकाली दल से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बादल पिता-पुत्र ने उनके साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया है। बादल लोगों से कहते हैं कि नवजोत कौर उनकी बेटी की तरह है, लेकिन मेरे साथ हमेशा अपमान किए जाने वाला व्यवहार किया गया। मैं राजनीति में जन सेवा करने के लिए आई हूं, लेकिन बादलों के व्यवहार ने मेरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

ऐसा उन्होंने लुधियाना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं और मेरा पति पंजाब से बहुत प्यार करते हैं और इसकी सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें