फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बिखर जाएगी ‘आप’: हरसिमरत

Fri, 08 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्र्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को जिले के गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान केंद्र व राज्य सरकार का गुणगान करते हुए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने सांसदों को संभाल पाने में सक्षम नहीं है, वह देश और लोगों को क्या संभाल पाएगी। उनके अनुसार आम आदमी पार्टी आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बिखर जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तानाशाही के साथ सत्ता चलाते हैं। जो भी नेता या अन्य कोई व्यक्ति उनकी जी हजूरी करता है, उसी को ही पार्टी में रहने का अधिकार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बात न मानने वाले को पार्टी में से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। हरसिमरत बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर दिए हैं। इससे लोगों के लिए कई भलाई की योजनाएं अथवा प्रोजेक्ट लगाए जा सकते थे। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले पंजाब की सड़कों के लिए 20 हजार करोड़ की राशि दी थी। अब दोबारा से 10 हजार करोड़ रुपये राज्य की सड़कों के लिए दिए हैं। हरसिमरत ने बताया कि इस तरह 2 साल में 30 हजार करोड़ रुपये केंद्र से पंजाब की सड़कों के लिए दिए हैं। एक साल के अंतराल में कंक्रीट की मोटी परत वाली सड़कों का जाल बन कर तैयार हो जाएगा। इससे पंजाब के एक से दूसरे कोने तक कुछ घंटों में ही पहुंचा जा सकेगा। उनके अनुसार बीते 9 साल में पंजाब का जो इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें