फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बताएं, दिल्ली की 8 लाख नौकरियों का क्या हुआ: शिअद

Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की प्रेस वार्ता।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के वादों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


शिअद की तरफ से दिल्ली के चुनाव से पहले जारी आप के मेनिफेस्टो पर निशाना साधा गया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केजरीवाल से पूछा है कि दिल्ली के चुनाव से पहले आठ लाख नौजवानों को नौकरियां देने का उनका वादा कहां गया।

आरोप लगाया है कि चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली के लोगों से केजरीवाल ने किए वादे अभी तक पूरे न कर उनके साथ धोखा किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह क्या मुंह लेकर पंजाब के लोगों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने साथ तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट लेकर आएं कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया। पंजाब के नौजवानों के लिए झूठा दस्तावेज लेकर न आएं।
विज्ञापन


केजरीवाल पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा है कि वह पंजाब के नौजवानों की आंखों में उसी तरह धूल झोंकना चाहते हैं, जिस तरह उन्होंने दिल्ली के युवाओं की आंखों में झोंकी। हालांकि उनका मकसद पंजाब में कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि उनके झूठे वादों से पंजाब की जनता पहले ही वाकिफ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल इससे पहले ही एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के साथ धोखा कर चुके हैं। दिल्ली के युवाओं को आठ लाख नौकरियों के अलावा दस लाख युवाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग देने, दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई, 500 नए स्कूल और 20 नए कालेज खोलने के अलावा गांवों में स्टेडियम बनाने का उनका वादा भी हवा-हवाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें