फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन शुरू, ये होंगे मुद्दे

Thu, 12 Mar 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के अभिभाषण से सत्र शुरू हुआ। सेशन के दौरान 2015-16 के लिए बजट आगामी 18 मार्च को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट अनुमानों पर बहस 20 और 24 मार्च को होगी। सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की पूरी संभावना है, क्योंकि कांग्रेसी विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्षी हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को ही अकाली-भाजपा संयुक्त विधायक दल की बैठक बुला ली है। इसमें सत्र के एजेंडे के अलावा अन्य मसलों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की बैठक आगामी 13 मार्च को होने की संभावना है। इसमें सरकार को कानून-व्यवस्था, रोजगार की स्थिति, ड्रग्स तस्करी, रेत-बजरी आदि मसलों पर घेरने के लिए विधायकों को मुद्दों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें