फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नशा विरोधी कार्यकर्ता का पांच दिन बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, सीएम मान के इस्तीफे पर अड़ा परिवार

Sun, 18 Oct 2026 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मानसा

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे, डीजीपी की बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिवार ने साफ कर दिया कि मांगें पूरी होने तक शव का संस्कार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
परविंद्र सिंह झोटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परविंद्र सिंह झोटा का पांचवें दिन शनिवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे, डीजीपी की बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिवार ने साफ कर दिया कि मांगें पूरी होने तक शव का संस्कार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, अस्पताल पहुंचे आप विधायक डॉ. विजय सिंगला को विरोध के बाद लौटना पड़ा। इस बीच, जिला प्रशासन ने आरोपी अश्विनी का असलहा लाइसेंस रद्द कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। इंसाफ कमेटी ने 19 अक्तूबर को पंजाब भर में आप विधायकों के घेराव का एलान भी किया है। 

इस बीच आप विधायक डॉ. विजय सिंगला शनिवार को अस्पताल पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गाड़ी घेर ली। पुलिस ने किसी तरह विधायक को वहां से निकाला। इंसाफ कमेटी के भाना सिद्धू ने कहा कि धरने में आने वाले विधायक पहले अपने पद से इस्तीफा देकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें