फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जगतार सिंह हवारा के खिलाफ किस-किस अदालत में मामले लंबित, हाईकोर्ट ने दिया जानकारी सौंपने का आदेश

Thu, 08 Feb 2024 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जगतार सिंह हवारा ने याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ लंबित सभी मामलों की एक ही अदालत में सुनवाई की मांग रखी। अब हाईकोर्ट ने हवारा के वकील से अदालतों में लंबित मामलों का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन
जगतार सिंह हवारा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या समेत बुड़ैल जेल ब्रेक व पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली की अदालतों में चल रहे दर्जनों मामलों की सुनवाई तिहाड़ जेल में ही वीसी के माध्यम से करने को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने उनके वकील से पूछा है कि हवारा पर किस-किस अदालत में कौन से केस लंबित हैं।

विज्ञापन


हवारा ने याचिका में कहा है की उसके खिलाफ पंजाब सहित हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मामले लंबित हैं। वह इस समय जेल में है और प्रत्येक मामले में खुद पेश नहीं हो सकता। ऐसे में यह संबंधित सरकार की जिम्मेदारी है कि वो उसे हर मामले में अदालत में पेश करे। ऐसा नहीं किया जा रहा हैं जिसके चलते याचिकाकर्ता को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है इसलिए उसके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई किसी भी एक कोर्ट में करवाई जाए।

हवारा के खिलाफ दिल्ली में एक, हरियाणा में एक, चंडीगढ़ में तीन और पंजाब की कई जिला अदालतों में कुल मिलाकर 31 मामले लंबित हैं। पहली बार हवारा को वर्ष 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हवारा के खिलाफ कई अन्य जगह मामले दर्ज किए गए थे। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान हवारा के वकील से पूछा है कि हवारा के खिलाफ किस-किस अदालत में कौन कौन-कौन से अपराध में कितने मामले लंबित हैं। अगली सुनवाई पर इस बारे में आंकड़ों सहित जवाब दाखिल करने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें