फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा: ट्रायल कोर्ट शक्ति विहीन नहीं, पेश न होने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार

Fri, 25 Nov 2022 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने गवाहियां बंद करने का आदेश रद्द करते हुए अगली सुनवाई पर एएसआई की गवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। साथ ही उसकी पेशी को सुनिश्चित करने के लिए तरनतारन के एसएसपी को एएसआई को हिरासत में लेकर गवाही के लिए पेश करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट शक्ति विहीन नहीं है। ट्रायल कोर्ट को पेश न होने वाले गवाह के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है जबकि इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने बेबसी दिखाई। हाईकोर्ट ने गवाही बंद करने का आदेश रद्द करते हुए एसएसपी को एएसआई को हिरासत में लेकर गवाही के लिए पेश करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए फकीर चंद ने बताया कि उसने अपने ऊपर हुए हमले की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर पर ट्रायल के दौरान जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह को समन आदेश जारी किया गया। समन आदेश के बावजूद वह पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ जमानती वारंट और फिर पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बावजूद वह पेश नहीं हुए तो ट्रायल कोर्ट ने गवाहियां बंद कर दीं। गवाहियां बंद करने के आदेश को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
 
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट शक्ति विहीन नहीं है। कोर्ट को अधिकार है कि वह सरकारी गवाह को बुलाना सुनिश्चित करे। इस मामले में कोर्ट ने बेबसी दिखाते हुए गवाहियां बंद कर दीं। ऐसा करना शिकायतकर्ता के साथ अन्याय है। शिकायतकर्ता को उस गलती की सजा मिली है जो कि उसने की ही नहीं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने गवाहियां बंद करने का आदेश रद्द करते हुए अगली सुनवाई पर एएसआई की गवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। साथ ही उसकी पेशी को सुनिश्चित करने के लिए तरनतारन के एसएसपी को एएसआई को हिरासत में लेकर गवाही के लिए पेश करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें