फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय व्यवहार का आरोप : हाईकोर्ट ने कहा- बिना कसूर गैंगस्टरों को क्यों रखा जा रहा काल कोठरी में, जवाब दे पंजाब

Tue, 06 Apr 2021 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, मनदीप सिंह व अन्य को 22 घंटे काल कोठरी में रखने का मामला
  • पवनदीप कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर लगाया है अमानवीय व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, मनदीप सिंह व अन्य से अमानवीय व्यवहार और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि आखिर क्यों उन्हें जेल में कोई अपराध किए बिना इस तरह काल कोठरी में रखा जा रहा है।

विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और गैंगस्टर मनदीप सिंह की पत्नी पवनदीप कौर ने अपने पति और उनकी तरह जेल में बंद कथित गैंगस्टरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में बताया गया कि बठिंडा की जेल में कई ऐसे लोगों को लाया गया है जिनके नाम के आगे गैंगस्टर का ठप्पा लगा है। याची ने बताया कि सभी गैंगस्टरों को बठिंडा जेल में एकत्रित किया जा रहा है और कुछ अनहोनी संभव है। 

जग्गू व पवनदीप कौर की तरफ से एडवोकेट आदर्श प्रियदर्शी ने याचिका में कहा कि पुलिस गैंगस्टरों के एनकाउंटर की साजिश रच रही है, इसलिए बठिंडा जेल में उनकी जान को खतरा है। याची ने बताया कि जबसे कथित गैंगस्टरों को बठिंडा जेल में लाया गया है तबसे रोज उन्हें दिन में 22 घंटे अंधेरे कमरे में बिना पानी, साफ हवा व अन्य मूल सुविधाओं के रखा जाता है। 
विज्ञापन


याची ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे सभी गैंगस्टर को देख लेंगे। ऐसे में जेल में उनकी व उनकी तरह मौजूद अन्य लोगों की जान को खतरा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि जेल में हो रहे अमानवीय व्यवहार के चलते ज्यादातर कथित गैंगस्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं और जग्गू की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। 

जेल में अपराध करने वाले को रखते हैं काल कोठरी में
याची ने बताया कि काल कोठरी में ऐसे कैदियों को रखा जाता है जिन्होंने जेल के भीतर कोई अपराध किया हो। लेकिन इस मामले में गैंगस्टर के ठप्पे के कारण ऐसा किया जा रहा है जो जेल मैनुअल के अनुसार गलत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें