फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में खिलाड़ी अच्छे खाने और मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज क्यों: हाईकोर्ट

Thu, 04 Apr 2019 05:00 AM IST
ajay kumar विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

खिलाड़ियों की दुर्दशा को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि देश में खिलाड़ियों की दुर्दशा क्यों है। हाईकोर्ट ने कहा कि खिलाड़ी अच्छे खाने और मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हैं जो बेहद गंभीर मामला है। हाईकोर्ट ने मामले में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी को ऐसे दिशा निर्देश तैयार करने के आदेश दिए हैं जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिले।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अन्य यूनिवर्सिटी में जाने पर न तो सही प्रकार से रहने की व्यवस्था मिलती है और न ही सही खाना। याची ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ी बेहद परेशान होते हैं। मामले में हाईकोर्ट ने एआईयू से जवाब मांगा था। 

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
एआईयू ने जवाब दाखिल करते हुए कहा कि फंड मिलने में देरी के कारण खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। केंद्र सरकार ने बताया कि फंड अब जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी खिलाड़ियों को सही सुविधाएं न मिलने पर अब हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए एआईयू को दिशा निर्देश तैयार करने के आदेश दिए हैं। 

हाईकोर्ट ने कहा कि फंड कैसे खर्च करना है और किस स्तर की सुविधाएं दी जानी हैं यह निर्धारित कर कोर्ट को सूचित किया जाए। यह नीति भी तैयार की जाए कि फंड कब और कैसे जारी हो और इसे खर्च करने का तरीका क्या हो ताकि सुविधाएं समय पर मिल सकें। हाईकोर्ट के इस आदेश से अब देश भर में होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को सही और समय पर सुविधाएं मिल सकेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें