फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: पंजाब में चार मरीजों की मौत, हरियाणा में 856 नए मामले और एक ने गंवाई जान

Tue, 25 Apr 2023 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना 856 नए मरीज मिले हैं जबकि गुरुग्राम में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5203 हो गई है। वहीं, संक्रमण दर 13.53 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना के कारण सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई जबकि 232 मरीजों के ठीक हो जाने से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 131 नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना के जिन चार मरीजों की मौत हुई है, स्वास्थ्य विभाग ने उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या जहां 2000 का आंकड़ा पार कर गई थी वहीं सोमवार को मरीजों के ठीक होने से घटकर 1995 पर आ गई। सोमवार को राज्य में 1276 सैंपल जुटाए गए। जांच के आधार पर कोरोना की संक्रमण दर 10.27 फीसदी आंकी गई। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 33 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर और 14 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 के अधीन रखा गया है।

कोरोना: 856 नए केस, गुरुग्राम में एक मरीज की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना 856 नए मरीज मिले हैं जबकि गुरुग्राम में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5203 हो गई है। वहीं, संक्रमण दर 13.53 फीसदी हो गई है, जबकि प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 59 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गुरुग्राम में 360, फरीदाबाद 59, हिसार 52, रोहतक 75, यमुनानगर 63, कुरुक्षेत्र 37, सोनीपत 15, अंबाला 28, पानीपत और सिरसा में 36-36 नए मामले मिले हैं। नूंह, भिवानी और महेंद्रगढ़ में कोई नया केस नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 15 से नीचे का आंकड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें