फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार जुआ कांड में निलंबित इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
9 अक्टूबर, 2011 को हुए बहुचर्चित शालीमार जुआ कांड में गेट हकीमां के पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जज परमिंदर सिंह राए की अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड ले लिया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने इस कांड में शहर के रईसजादे को बचाने की कोशिश की और बरामद हुए करोड़ों रुपये भी इधर-उधर कर दिए जबकि केवल साढे़ सात लाख रुपये की नकदी ही शो की गई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आरपी मित्तल को सूचना मिली थी कि शालीमार रिजोर्ट में हाईफाई जुआ नाइट चल रही है। इस नाइट में जुआ, शराब और शबाब तीनों का प्रयोग हो रहा है। विदेशों से 25 हजार रुपये प्रति रात के हिसाब से बार-बालाएं बुलाई गई हैं। 9 अक्टूबर को तत्कालीन एडीसीपी क्राइम बहादुर सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर जगबीर ने पुलिस बल को साथ लेकर छापामारी की और शहर में रहते कई रईसजादों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा चर्चा थी कि मौके पर करोड़ों रुपये और बार-बालाएं भी पकड़ी हैं। मामला शहर के कई उद्योगपतियों और अधिकारियों के साथ जुड़ा होने के कारण इसे दबाने की कोशिश की गई और करोड़ों की जगह केवल साढे़ सात लाख की राशि पकड़ी बताई गई।

इस कांड में पुलिस ने करीब 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मामला उजागर होने पर पुलिस कमिश्नर रहे मित्तल ने जगबीर सिंह सहित सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया और डीजीपी के आदेशों पर इसकी जांच शुरू की गई। जांच में इंस्पेक्टर जगबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगने के कारण पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जगबीर की गिरफ्तारी से आने वाले दिनों में बहुत से पुलिस अधिकारियों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। यह भी बातें सामने आती रही हैं कि उच्च अधिकारियों के कहने पर ही इस मामले की दबाने की कोशिश की जाती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें