फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत

Mon, 22 Sep 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मत्तेवाल के अधीन आते गांव बोपाराए के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक जेन कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक 18 साल की युवती ज्योति गंभीर घायल हो गई। मरने वालों की पहचान अजीत सिंह (45), उसकी पत्नी बबली (43), बेटा विजय कुमार (17) और भतीजे करण (12) के तौर पर हुई है। ये सभी कादियां के रहने वाले हैं और घर से दरबार साहिब में रविवार रात को माथा टेकने के लिए आए थे और सुबह करीब चार बजे वापस जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक अजीत सिंह कादिया में कबाड़ की दुकान करता है। अकसर महीने में एक-दो बार दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं। रविवार रात को भी वह अपनी जेन कार में पूरे परिवार के साथ यहां पर आए। रात को माथा टेकने के बाद यहीं पर रुक गए और सुबह चार बजे दोबारा से माथा टेक और स्नान करने के बाद घर वापस जाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे मेहता रोड बोपाराए के गांव के पास पहुंचे तो गाड़ी चला रहे अजीत सिंह को नींद का झपकी आ गई और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। उसकी बेटी ज्योति गंभीर जख्मी हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें