फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भी अपनाएगा चंडीगढ़ के सस्ते खाने की स्कीम, जानिए क्या है फायदे?

Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
10 रुपये में भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
10 रुपये में भोजन की अक्षयपात्र अन्नपूर्णा योजना को अब पंजाब भी अपनाएगा। पंजाब के कई अधिकारी चंडीगढ़ विजिट कर इस पूरे प्रोजेक्ट को देख चुके हैं। अब 14 फरवरी को पीसीएस अधिकारियों का बैच भी इस प्रोजेक्ट को स्टडी करने चंडीगढ़ आ रहा है। किचन से लेकर भोजन वितरण तक की व्यवस्था को अधिकारी देखेंगे।
विज्ञापन


वहीं शुरुआती दौर में योजना की सफलता और भोजन की बढ़ती मांग को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन चार अन्य वितरण स्थानों को जोड़ने जा रहा है। बुधवार से सेक्टर-17 आईएसबीटी में बने नियमित रैन बसेरे के पास, पीजीआई, रेलवे स्टेशन और एक अन्य स्थान पर 10 रुपये में भोजन मिलन शुरू होगा। इन चार नए स्थानों के बाद शहर में 10 जगह सस्ता भोजन मिलने लगेगा।

अभी तक सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4, मनीमाजरा लेबर चौक, धनास लेबर चौक और सेक्टर-44 लेबर चौक पर सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सेक्टर-44 लेबर चौक पर लोहड़ी पर सांसद किरण खेर के कार्यक्रम के बाद भोजन बांटना शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से 5 अन्य जगह मिलने लगेगा सस्ता खाना

10 रुपये में भोजन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की मदद से 10 रुपये में भोजन की योजना शुरू की थी। फिलहाल 1500 पैकेट भोजन रोजाना निर्धारित स्थानों पर बांटा जा रहा है। एक पैकेट में 6 रोटी, सब्जी और आचार दिया जा रहा है।

शाम 6 से 9 बजे तक सभी स्थानों पर भोजन बांटा जाता है। लेकिन जरूरतमंदों और लेबर की निर्धारित स्थानों पर इतनी भीड़ रहती है कि एक से डेढ़ घंटे में ही भोजन निपट जाता है। प्रशासन की योजना पैकेट की संख्या 10 हजार तक करने की है। इसके लिए रोटी बनाने की अतिरिक्त मशीन भी आ चुकी है।

अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना के तहत चार अन्य जगहों पर भोजन वितरित किया जाएगा। बुधवार से इन जगहों पर भोजन पहुंचने की शुरुआत होगी। पंजाब से भी अधिकारियों का बैच इस योजना की जानकारी लेने आ रहा है।
राकेश कुमार पोपली, सेक्रेटरी, रेड क्रॉस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें