गठबंधन सरकार ने दस साल के शासन में पंजाब को खोखला कर दिया है। यह बात जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कही।
उन्होंने कहा कि जिस पंजाब के किसान देश का पेट भरते थे आज उस पंजाब के किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। राज्य के 70 फीसदी युवक किसी न किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर रैली में दिए बयान पंजाब को बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इस पर ओझा ने कहा कि सचमुच जिस गठबंधन ने पंजाब को बर्बाद किया यहां की जनता उन्हें बख्शेगी नहीं।