फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के भगवंत मान के बेबाक बोल- कांग्रेस को बताया चार फाड़, चुनाव में देंगे करारी शिकस्त

Sat, 18 Aug 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
भगवंत मान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने बेबाकी से बोलते हुए कांग्रेस को चार फाड़ बताया और चुनाव में करारी शिकस्त देने का दावा किया। भगवंत मान विधानसभा हलका महिलकलां के गांव कुरड में शुक्रवार को शाम एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी फोर्स के इंतजाम भी किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली नेताओं को यह गलतफहमी है कि आम आदमी पार्टी दोफाड़ हो गई है। जबकि कांग्रेस हमेशा ही चार फाड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह व कैप्टन अमरिंदर सिंह के आपस में कभी सुर नहीं मिले। इस तरह कांग्रेस हमेशा चार फाड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी कभी दोफाड़ न हुई है और न ही होगी। एक परिवार में गिले शिकवे हो जाते हैं, जो बैठकर निपटाए जाएंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली भाजपा गंठबंधन व कांग्रेस को भारी शिकस्त दी जाएगी। इस अवसर पर मान ने कहा कि पिछले दिनों उनकी गाड़ी घेरने वाले आप वालंटियरों की गलतफहमियां दूर कर उनको मना लिया और उन पर गैर जमानती धाराओं तहत दर्ज केस वापस ले लिया है। पंचायती चुनाव के संबंध में मान ने कहा कि यह चुनाव बिना चुनाव निशान के होने चाहिए। क्योंकि ये स्थानीय स्तर पर आपसी लोगों के मेल मिलाप के चुनाव होते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पंचायती चुनाव में पार्टी चुनाव चिह्न पर लड़ाकर गांवों में गुटबंदी बढ़ाना चाहती है। मान ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मनीष सशोदिया 19 अगस्त रविवार को आप के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता काका सिंह के अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बरनाला के गांव पंडोरी पहुंच रहे हैं।

सांसद लोगों को बुद्धू बनाकर डकार जाते हैं ग्रांट
उन्होंने कहा कि जो आप के वालंटियर उनसे रूठ गए थे, उनके गिले शिकवे दूर करवा दिए गए हैं। उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया कि वह किसी और लोकसभा हलके से चुनाव लडे़ंगे। लोकसभा हल्का संगरूर उनका पुश्तैनी हलका है, इसको छोड़कर वह कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ सांसद लोगों को बुद्धू बनाते हैं कि उनकी सरकार चली गई, अब उनके पास ग्रांट नहीं आती।

यह कहकर वह ग्रांट खुद ही डकार जाते हैं, जबकि सरकार कोई भी हो सांसद के पास ग्रांट बंटने के लिए उतनी ही आती है। उन्होंने ग्रांट बांटने का रिकार्ड तोड़ा है। इस अवसर पर उनके साथ बरनाला के आप के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, महिलकलां के आप के विधायक कुलवंत पंडोरी भी मौजूद थे। जबकि खैरा गुट के आप के हलका भदौड़ के विधायक पिरमल धौला गैरहाजिर रहे। लेकिन सांसद मान ने कहा कि जल्दी ही आप का परिवार एक मंच पर होगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें