फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : आम आदमी पार्टी ने जारी किया छह माह का रिपोर्ट कार्ड, कंग का दावा- बोलता है हमारा काम

Sun, 18 Sep 2022 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

Punjab :  पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल जनता को बेवकूफ बनाया और टैक्स के पैसे से अपनी तिजोरियां भरीं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही
विज्ञापन
मलविंदर सिंह कंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब की जनता के सामने अपनी सरकार के छह महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पार्टी मुख्यालय में आप प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा और गोविंदर मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल जनता को बेवकूफ बनाया और टैक्स के पैसे से अपनी तिजोरियां भरीं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। सरकार बनने के महज 6 महीने में ही मान सरकार ने जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल से पूछा कि वे साबित करें कि क्या उनकी सरकारों ने पहले छह महीनों में आप सरकार से ज्यादा काम किया था? कंग ने कहा, ‘हमारा काम बोलता है। मैं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और शिअद प्रमुख सुखबीर बादल को चुनौती देता हूं कि वे अपने दशकों पुराने शासन के दौरान सरकार बनने के छह महीने के भीतर किए गए किसी भी बड़े काम को बताएं। कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने केवल लोगों को लूटा है। दोनों पार्टियों के नेता आप सरकार के साफ-सुथरे कामों से बौखला गए हैं, इसलिए वे झूठे आरोप लगाकर मान सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।’

चुनावी वादे के अनुसार 20 हजार नौकरियां दीं 
कंग ने जन-कल्याण कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि मान सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार 20,000 नौकरियां दी हैं और 9000 कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया है। पंजाब के इतिहास में पहली बार मान सरकार ने मूंग की खरीद पर एमएसपी जारी की। पानी और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए पंजाब सरकार किसानों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है।
विज्ञापन


मालवा क्षेत्र के कपास किसानों के 2020 से लंबित मुआवजे को भी मान सरकार ने मंजूरी दी। वहीं, गन्ना किसानों के लंबे समय से लंबित बकाया का भी भुगतान कर दिया गया है और डिफॉल्टर चीनी मिलों की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम किया जा रहा है। पहले किसानों से 5000 रुपये प्रति हार्स पावर वसूले जाते थे लेकिन मान सरकार ने इसे आधा किया और पंजाबियों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी है। इस बार लगभग 80 प्रतिशत घरों के जीरो बिल आए हैं। पंजाब रोडवेज घाटे में थी, लेकिन अब मुनाफे में है। दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो बस भी शुरू कर दी गई है।

खिलाड़ियों के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की राज्य स्तरीय शुरुआत की गई है। सरकार ने बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर खेल छात्रवृत्ति शुरू की और राष्ट्रमंडल खेलों के नायकों को सम्मानित किया। आप सरकार ने कब्जा की गई 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को प्रभावशाली लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। जनता का पैसा अब पंजाब के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। छह महीने में 100 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए। इनमें अब तक करीब 1.5 लाख लोगों का इलाज किया गया है और 20,000 से अधिक मुफ्त चिकित्सा परीक्षण किए गए हैं। छात्रों को उच्चस्तर की शिक्षा देने के लिए 100 से अधिक सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
मलविंदर कंग ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा, जिस कारण पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा। एक तरफ राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था, वहीं बादल के सुखविलास और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां के फार्म हाउस को विदेशी पत्थरों से सजाया जा रहा था। सरकार बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। सरकार की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन
कंग ने कहा कि गैंगस्टरों का सफाया करने के लिए मान सरकार ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया, जिसने संगठित अपराध से जुड़े 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पंजाब में ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए 4000 से अधिक स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सिद्धू मूसेवाला मामले में भी कुख्यात गैंगस्टरों का रिमांड मिला, ताकि उनके प्रशंसकों और परिवार को न्याय मिल सके। पिछली सरकारों ने इन अपराधियों को संरक्षण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें