फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : भाखड़ा नहर से 10वां शव बरामद, दो लोगों की तलाश जारी; शुक्रवार रात को हुआ था हादसा

Mon, 03 Feb 2025 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

60 वर्षीय महमड़ा निवासी तारो बाई का शव पंजाब के कुसला हेड से बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
शुक्रवार को हुआ था हादसा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदारे वाला गांव के पास शुक्रवार रात्रि हुए दर्दनाक हादसे में नहर में गिरकर मरने वाले लोगों में दसवें शव को बरामद कर लिया गया है। 60 वर्षीय महमड़ा निवासी तारो बाई का शव पंजाब के कुसला हेड से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि पंजाब के कुसला हेड में एक पुलिया के पास तारो बाई का शव बरामद हुआ। उनकी पहचान उनके बेटे द्वारा करवाई गई है।  वहीं अभी भी जसविंदर सिंह और लखविंदर कौर की तलाश जारी है। 

शुक्रवार रात को फाजिल्का की लादूका मंडी से एक शादी समारोह से लौट रहे 14 लोगों की गाड़ी सरदारे वाला के पास भाखड़ा नहर में गिर गई थी। सभी लोग गांव महमड़ा लौट रहे थे। 
विज्ञापन


गाड़ी में सवार 14 लोग महमड़ा व आसपास के गांवों के 7 परिवारों के सदस्य थे और रिश्तेदार थे। इससे पहले नौ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो लोगों को बचाया जा चुका है। तीन लोगों की तलाश जारी थी जिसमें से एक और शव बरामद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें