फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब खरीदने पर डीएसजीएमसी के सदस्य चंडोक को सुनाई गई धार्मिक सजा, करना होगा ये काम

Tue, 07 Jan 2020 10:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
परमजीत सिंह चंडोक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पांच सिंह साहिबान की बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के सदस्य परमजीत सिंह चंडोक को शराब खरीदने पर धार्मिक सजा सुनाई गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। परमजीत सिंह चंडोक को तीन-तीन दिन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब और गुरुद्वारा श्री शीश गंज में बर्तन साफ करने, जूते साफ करने और गुरबाणी श्रवण करनी होगी।
विज्ञापन


यह सजा पूरी होने के बाद चंडोक गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्री अखंड पाठ रखवाएंगे। उसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब में 5100 रुपये की देग चढ़ाकर यहां क्षमा याचना की अरदास करेंगे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक वीडियो में चंडोक ठेके से शराब की बोतल खरीदते दिख रहे हैं। इस संदर्भ में संगत ने श्री अकाल तख्त को कई शिकायतें भेजी थीं।

इस पर स्पष्टीकरण लेने के लिए चंडोक को पांच सिंह साहिबान की बैठक में तलब किया गया था। पूछताछ के दौरान चंडोक ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठेके से शराब की एक बोतल खरीदी थी लेकिन किसी और के लिए ली थी। चंडोक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और संगत की हजूरी में कहा था कि उन्होंने शराब पी नहीं थी।
विज्ञापन


स्पष्टीकरण सुनने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने चंडोक को धार्मिक सजा सुनाई। पांच सिंह साहिबान की बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, जत्थेदार ज्ञानी दिलबाग सिंह, जत्थेदार सुखजिंदर सिंह और जत्थेदार रछपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें