फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट, करतारपुर कॉरिडोर से बढ़ा था भरोसा...टूटने लगा

Mon, 18 Feb 2019 11:18 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
kartarpur corridor
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट करतारपुर कॉरिडोर पर पड़ा। क्योंकि इससे जो भरोसा बनने लगा था, वह इस हमले के बाद टूटने लगा है। पाकिस्तान से तेजी से बढ़ता आयात अचानक गिरने जा रहा है और केंद्र सरकार ने 200 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है, जिससे व्यापारी वर्ग खासा असहज हो गया है और जो योजनाएं उन्होंने 2019 के लिए तैयार की थी, वह टूटती दिख रही हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 2015-16 के दौरान आईसीपी के जरिए पाकिस्तान से 2414.08 करोड़ रुपये का 1843600 मीट्रिक टन का सामान निर्यात किया गया, जो ट्रकों के जरिए आया था। 2017-18 में पाकिस्तान से व्यापार बढ़ा और 3403.95 करोड़ रुपये की कीमत का 22 लाख 97 हजार 932 मीट्रिक टन सामान लेकर भारत पहुंचा।

वहीं 2018-19 में नवंबर तक पाकिस्तान से 2471.72 करोड़ के 17 लाख 715 मीट्रिक टन सूखे मेवे, सीमेंट, चूना आदि आईसीपी के जरिए भारत के बाजारों में पहुंचा। उसी दौरान करतारपुर कॉरिडोर खोलने की घोषणा हो गई और व्यापारियों को व्यापार के प्रफुल्लित होने की उम्मीद बढ़ने लगी। पुलवामा हमले से वह उम्मीद टूटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से आता है ये सब सामान

पाकिस्तान से प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क, तैयार चमड़ा, प्रसंस्कृत खाद्य, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, रबड़ उत्पाद, अल्कोहल पेय, चिकित्सा उपकरण, समुद्री सामान, प्लास्टिक, डाई और खेल का सामान आता है। अमृतसर आईपीसी से ड्राई फ्रूट, सीमेंट और जिप्सम अधिक होते हैं।

पाकिस्तान से मुख्य तौर पर आने वाले दो सामानों, फल और सीमेंट पर अभी 30-35% और 7.5% टैक्स ही लगता था। पाकिस्तान की करतूत का सीधा नुकसान पंजाब के उन व्यापारियों को होने जा रहा है, जो अमृतसर आईपीसी से सामान मंगवाते हैं और करोड़ों रुपये निवेश कर रखे हैं।

केंद्र सरकार आयात शुल्क को 200 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका मतलब पाकिस्तान से आयात बैन करने जैसा ही है। अमृतसर से भारत पाक व्यापारी संगठन के प्रधान राजदीप उप्पल का कहना है कि हमारा कारोबार पाकिस्तान के साथ बढ़ने की उम्मीदें थी लेकिन देश की सुरक्षा पहले है और कारोबार बाद में। हम केंद्र के हर फैसले के साथ खड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें