फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट लाइक करने के आरोप में कश्मीरी छात्र की पिटाई, पठानकोट भेजे गए सभी विद्यार्थी

Thu, 21 Feb 2019 11:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
विज्ञापन
कश्मीरी छात्र
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक करने के आरोप में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इससे डरे सहमे कश्मीरी छात्रों ने अपना सामान बांध लिया और घाटी जाने की गुजारिश की। पिटाई की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कश्मीरी छात्रों से मिली और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लंबी बातचीत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे दो गाड़ियों में कश्मीरी छात्रों को पठानकोट रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज गांव बल्लोंपुर के निकट बना है। गांव में ही पीजी में 25 से 30 कश्मीरी छात्र रहते हैं। जानकारी के अनुसार, एक स्टूडेंट ने कुछ दिन पहले इंडियन आर्मी समेत भारत देश के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी और इस पोस्ट पर लाइक करने वालों में कुछ स्टूडेंट्स उक्त कॉलेज के ही कश्मीरी छात्र बताए गए।

इस पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताई और वे कॉलेज परिसर में पहुंच गए। उन्हें पोस्ट डालने वाला तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने पोस्ट को लाइक करने वाले कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद अन्य कश्मीरी छात्रों में खौफ पैदा हो गया और उन्होंने कश्मीर वापस जाने के लिए अपना सामान बांध लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- हम पोस्ट का पता लगाने में जुटे हैं

लालड़ू के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। पोस्ट किसने डाली, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह पोस्ट क्या थी। इसे पोस्ट किसने किया, सब सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। कश्मीरी छात्रों ने इसे लाइक क्यों किया आदि सवालों के जवाब भी तलाशे जाएंगे।

एसडीएम बोले- डरने की कोई जरूरत नहीं, हर कश्मीरी यहां सुरक्षित
एसडीएम डेराबस्सी पूजा सियाल ने गांव और कॉलेज का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने छात्रों से बात की और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। डरने की कोई बात नहीं है। कुछ छात्र घर जाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनके लिए परिवहन की व्यवस्था की है। जो यहां रहना चाहते हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा हमारा है।

कश्मीरी छात्र का आरोप- गांव में भी धमकाया गया
सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर के छात्र राजा हाफिज उल्लाह और मुजीब ने बताया कि गांव बल्लोंपुर में पीजी में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को भी कुछ युवकों ने मंगलवार को धमकाया। इसके बाद हमने गांव छोड़ने का फैसला किया। इसकी जानकारी हमने पीजी मालिक को भी दी है।

पीजी मालिक बोले- दो साल से रह रहे कश्मीरी छात्र
पीजी मालिक पूर्व सैनिक बलबीर सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्र दो साल से यहां रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर कुछ युवक आए और कश्मीरी छात्रों को पीजी से निकालने को कहा। उन्होंने युवकों को समझाकर वापस भेजा और कॉलेज मैनेजमेंट से बात कर कश्मीरी छात्रों को कॉलेज में भेज दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें